बॉल टैंपरिंग के आरोपों पर 'लड़खड़ाए' शाहीन अफरीदी के बोल, पाकिस्तानी दिग्गज के सवालों की बौछार ने किया बेहाल!

Shaheen Afridi Statement: पाकिस्तान सुपर लीग बॉल टैंपरिंग के कारण विवादों में आ गया है. लाहौर कलंदर्स के कप्तान और उनके साथियों पर कराची किंग्स के खिलाफ मैच में गेंद से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं. अफरीदी ने मैच के बाद इस मामले पर सफाई देने की कोशिश की.

Shaheen Afridi Statement

शाहीन अफरीदी ने आरोपों पर क्या कहा?

Shaheen Afridi Statement: पाकिस्तान सुपर लीग एक बार फिर विवादों में आ चुका है. लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी और उनके साथियों पर बॉल टैंपरिंग के गंभीर आरोप लग चुके हैं. कराची किंग्स के खिलाफ रविवार को मैच के दौरान हारिस रऊफ आखिरी ओवर फेंकने आए. इसके ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लग रहा है कि हारिस, कप्तान शाहीन और फखर जमान बातचीत के दौरान गेंद के साथ कुछ कर रहे हैं.

विज्ञापन

अंपायर्स ने इसके बाद गेंद ली और बताया कि इसके साथ छेड़छाड़ हुई है. इसी वजह से लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनल्टी लगी. कराची किंग्स को इसका फायदा मिला और उन्होंने तीन गेंद रहते मैच जीत लिया. अब इस मामले को लेकर शाहीन अफरीदी से सवाल पूछे गए.

विज्ञापन

शाहीन की बॉल टैंपरिंग के आरोपों पर सफाई

पाकिस्तानी दिग्गज रमीज राजा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शाहीन अफरीदी पर बॉल टैंपरिंग के आरोप को लेकर सवालों की बौछार की. शाहीन ने सफाई देने की कोशिश की लेकिन इसी बीच उनके बोल लड़खड़ाते हुए नजर आए. उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बारे में नहीं पता है. हम देखेंगे कि कैमरे में क्या नजर आया. हमसे 5 रन छिन लिए गए और हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते.’

रमीज राजा यहां नहीं रुके और उन्होंने शाहीन अफरीदी से बॉल टैंपरिंग को लेकर बात जारी रखी. पाकिस्तानी दिग्गज ने पूछा, ‘आपको अंपायर से पूछना चाहिए था कि उन्होंने गेंद क्यों बदली?’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- PSL 2026: रोमांचक मुकाबले में लाहौर कलंदर को मिली हार, लगातार दूसरा मैच जीती कराची किंग्स 

‘बिना सबूत मिले, दोषी नहीं…’

लाहौर कलंदर्स के सिकंदर रजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉल टैंपरिंग के विषय पर बात करते हुए कहा, ‘मैं सिर्फ खुद के लिए बात कर सकता हूं. मेरी ओर से गेंद में कोई छेड़छाड़ करने की कोई कोशिश नहीं की गई थी. मुझे सिर्फ इतना याद है कि जब मैं गेंद सूखा रहा था और उसे चमकाने की कोशिश कर रहा था, तभी अंपायर्स ने आकर हमें कहा कि शर्ट के अंदर वाले हिस्से से गेंद नहीं सूखा सकते. जब तक सबूत नहीं मिल जाते, किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. मुझे लगता है कि ये एक बड़ा फैसला है. मुझे अब तक पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ