---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PSL 2026: बॉल टेम्परिंग विवाद में बुरे फंसे फखर जमान, PCB ने तय किए आरोप, बैन लगना हुआ पक्का!

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में फखर जमान का बॉल टैम्परिंग विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब इस मामले को लेकर एक्शन में नजर आ रहा है. बोर्ड की तरफ से फखर जमान पर लेवल 3 के आरोप लगाए गए हैं. ऐसे में अब उनके ऊपर बैन लगना भी तय माना जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

---खबर नीचे जारी है---

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच में विवाद खड़ा हो गया है. इस मैच में फखर जमान के ऊपर बॉल टैम्परिंग के आरोप लग रहे हैं. फखर जमान की तरफ से इन सभी आरोपों को खारिज किया गया है. दुनियाभर में फजीहत होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इस मामले में पूरी तरह से एक्शन में नजर आ रहा है. पीसीबी की तरफ से फखर जमान को इस हरकत को लेवल 3 का ऑफेंस बताया है और उनके ऊपर इसके तहत ही कार्रवाई की जाएगी. इस विवाद ने एक बार फिर से पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल है कि क्या फखर जमान के ऊपर बैन लग जाएगा.

अगले 48 घंटों में होगा फखर जमान की किस्मत का फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस मामले को लेकर कहा गया, “लाहौर कलंदर्स के फखर जमान के ऊपर आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 के तहत लेवल 3 का अपराध दर्ज किया गया है. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट लीग 11 की खेल शर्तों के अनुच्छेद 41.3 का उल्लंघन किया है, जिसमें उन्होंने गेंद की कंडीशन में बदलाव किया है. फखर की तरफ से इस सभी आरोपों से इनकार किया गया है. अगले 48 घंटों के अंदर एक बार फिर से सुनवाई होगी जिसमें मैच रेफरी अपना फैसला सुनाएंगे.”

---खबर नीचे जारी है---

फखर जमान पर लगेगा बैन?

इन आरोपों के तहत अगर फखर जमान के ऊपर मैच रेफरी एक्शन लेंगे तो उनके ऊपर बैन लगना तय है. सामने आई जानकारी के अनुसार अगर पाकिस्तान सुपर लीग में लेवल 3 के ऑफेंस पर एक मैच या फिर ज्यादा से ज्यादा 2 मैचों का बैन लगाया जाता है. ऐसे में फखर जमान को ज्यादा से ज्यादा अगले 2 मैचों से बाहर होना पड़ सकता है. 

पीएसएल में ये घटना लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच में दूसरी पारी के दौरान की है. कराची को जीत के लिए एक ओवर में 14 रनों की दरकार थी. अंपायर ने फखर की इस हरकत को पहचाना और आखिरी ओवर के लिए गेंद भी बदली गई. इसी के साथ कराची किंग्स को 5 पेनल्टी रन भी दिए गए. लाहौर की टीम को इस मैच में हार का सामना भी करना पड़ा.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़िए- नए विवाद में PSL, पुलिस ने दागे क्रिकेटर्स से सवाल, टीम होटल में गलत काम पर बवाल!

First published on: Mar 30, 2026 03:13 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola