नए विवाद में PSL, पुलिस ने दागे क्रिकेटर्स से सवाल, टीम होटल में गलत काम पर बवाल!

PSL Security Breach: पाकिस्तान सुपर लीग में बॉल टैंपरिंग विवाद चल रहा है. इसी बीच अब होटल की सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप भी दो क्रिकेटर्स पर लगा है. उनके खिलाफ पंजाब पुलिस ने कड़ा एक्शन उठाने की मांग की है.

PSL Security Breach

PSL में सुरक्षा का उल्लंघन

PSL Security Breach: लाहौर कलंदर्स टीम बॉल टैंपरिंग मामले के चलते विवादों में है. PSL 2026 में कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. अंपायर्स ने इसी वजह से लाहौर की टीम पर पेनल्टी भी लगाई. इसके बाद से टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी विवादों में आ चुके हैं. अब PSL 2026 में बॉल टैंपरिंग के बाद सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का नया विवाद सामने आया है, जिसमें लाहौर कलंदर्स के शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा का नाम शामिल है.

विज्ञापन

सुरक्षा नियमों का हुआ उल्लंघन

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने लाहौर कलंदर्स पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया है कि जिस होटल में उनकी टीम रुकी है, वहां पर चार अनजान लोगों की एंट्री कराई गई.

विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने क्या कहा?

पंजाब पुलिस ने PSL CEO सलमान नासिर को मेल लिखते हुए बताया कि शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा नियमों का उल्लंघन करते हुए चार लोगों को टीम होटल में लेकर आए, जहां उनके कमरों में वो लोग 3 घंटे तक रुके. रिपोर्ट में बताया गया है कि सिकंदर रजा ने अपने चार परिचित लोगों को उनके होटल के कमरे में प्रवेश कराने की अनुमति मांगी थी. हालांकि, उनकी इस मांग को अस्वीकार कर दिया गया था. पंजाब पुलिस ने बताया कि मना करने के बावजूद शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा जबरदस्ती अपने परिचितों को अंदर ले गए.

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा पर क्या एक्शन होगा?

पंजाब पुलिस ने PSL अधिकारियों से मामले की जांच करने और अहम कार्रवाई करने की मांग की है. PSL का आयोजन सुरक्षा कारणों के चलते खाली स्टेडियम में हो रहा है. इसी बीच खिलाड़ियों द्वारा सुरक्षा के नियमों को तोड़ना बड़ी बात है. PCB उन दोनों पर भारी जुर्माना लगा सकती है.

PSL में पहले ही चल रहा बॉल टैंपरिंग विवाद

पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के मैच में बॉल टैंपरिंग का विवाद सामने आया है. कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि आखिरी ओवर से पहले लाहौर कलंदर्स के शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे थे. अंपायर्स ने भी इस वजह से उन पर 5 रनों का फाइन लगाया और यहां से कराची किंग्स की जीत की राह आसान हो गई. अब इस मामले में PCB जांच बिठा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ