IPL 2026: धोनी के बिना क्या खत्म हो पाएगा CSK की हार का सिलसिला? देखें RR के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड

CSK vs RR Match: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 30 मार्च यानी आज गुवाहाटी में मैच होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है. आइए उनके हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

CSK vs RR

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

CSK vs RR Match: IPL 2026 की धमाकेदार शुरू हो गई है और पिछले दो मैच बेहतरीन साबित हुए हैं. अब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होने वाली है. दोनों टीमें गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए पिछला सीजन भूलने लायक रहा था. इसी वजह से अब दोनों जीत के साथ नए सत्र की शुरुआत करना चाहेंगे. CSK और RR के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है. आइए उनके हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

CSK vs RR, हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • मैच खेले: 31
  • CSK की जीत: 16
  • RR की जीत: 15
  • नो रिजल्ट: 0
  • टाई: 0

CSK vs RR के पिछले 5 मैचों के नतीजे

  • RR ने 6 विकेट से CSK के खिलाफ जीत हासिल की – 20 मई 2025 (दिल्ली)
  • RR ने 6 रन से CSK को हराया – 30 मार्च 2025 (गुवाहाटी)
  • CSK ने RR पर 5 विकेट से जीत हासिल की – 27 अप्रैल 2024 (चेन्नई)
  • RR ने 32 रन से CSK के खिलाफ जीत हासिल की – 27 अप्रैल 2023 (जयपुर)
  • RR ने 3 रन से CSK को पराजित किया – 12 अप्रैल 2023 (चेन्नई)

ये भी पढ़ें:- ‘फखर जमान का करियर खत्म…’ PSL में बॉल टैंपरिंग मामले पर आई दिग्गजों की प्रतिक्रिया, साथी खिलाड़ियों ने झाड़ लिया पल्ला!

विज्ञापन

धोनी के बिना CSK खत्म कर पाएगी हार का सिलसिला?

CSK के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL में पिछले कुछ मैच अच्छे नहीं रहे हैं. अगर उनके बीच पिछले 5 मैचों की बात की जाए, तो चार में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है. सिर्फ एक बार CSK ने राजस्थान रॉयल्स को पराजित किया है. अब 30 मार्च को चेन्नई की टीम के लिए मुश्किल और बढ़ती हुई नजर आ रही है, क्योंकि एमएस धोनी इस मैच में नहीं खेलेंगे. काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण वो दो हफ्तों के लिए बाहर हैं. उनकी गैरमौजूदगी में CSK के लिए RR के खिलाफ हार का सिलसिला खत्म करना आसान नहीं होगा.

CSK vs RR: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

RR की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा. (इम्पैक्ट प्लेयर: नांद्रे बर्गर)

विज्ञापन

CSK की संभावित प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज. (इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ