IPL 2026 के पहले मैच में फ्लॉप हुई अभिषेक-ट्रेविस की जोड़ी, RCB के नए गेंदबाज ने मचाया कोहराम!

Abhishek Sharma-Travis Head: इंडियंस प्रीमियर लीग 2026 में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी की शुरुआत भूलने लायक रही. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में दोनों ही पवेलियन लौट गए. RCB के नए गेंदबाज जैकब डफी ने एक बड़ा विकेट झटका.

Abhishek Sharma-Travis Head

अभिषेक-ट्रेविस फेल

Abhishek Sharma-Travis Head: IPL 2026 की शुरुआत हो चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद को RCB ने पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की खतरनाक जोड़ी से बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन दोनों ही सस्ते में पवेलियन लौट गए. RCB के नए गेंदबाज जैकब डफी की IPL में शुरुआत शानदार रही और उन्होंने अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड का बड़ा विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

अभिषेक-ट्रेविस की जोड़ी हुई फेल

SRH को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी से बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन दोनों ने निराश किया. अभिषेक शर्मा ने शुरुआत अच्छी की और एक छक्का जड़ा. हालांकि, तीसरे ओवर में जैकब डफी की गेंद पर वो जितेश शर्मा को कैच थमा बैठे.

विज्ञापन

मात्र 7 रन बनाकर अभिषेक पवेलियन लौट गए. तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड बड़े शॉट लगाने गए लेकिन फिल साल्ट ने कैच पकड़ लिया. ट्रेविस हेड 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने कई बार गेंदबाजों को परेशान किया है लेकिन IPL 2026 के पहले मैच में जैकब डफी के आगे दोनों फेल हो गए.

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी को भी भेजा पवेलियन

जैकब डफी ने सिर्फ अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को ही आउट नहीं किया. उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को भी परेशान किया. पांचवें ओवर में रेड्डी ने जैकब डफी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन अभिनन्दन सिंह को कैच दे बैठे. नीतीश 6 गेंद में मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

चार ओवर पूरे करते ही पवेलियन लौटे डफी

पहली पारी में इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग आमतौर पर गेंदबाजी करने वाली टीम द्वारा नहीं किया जाता है. हालांकि, RCB ने अलग गेम प्लान बनाया. जैकब डफी ने शुरुआत में ही अपने 4 ओवर पूरे कर लिए. उन्होंने अपने इस स्पेल में मात्र 22 रन दिए और 3 विकेट झटके. RCB ने अपने इस गेंदबाज को मैदान पर रखकर जोखिम में डालने से बचाया और उन्हें बाहर बुला लिया. इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में देवदत्त पडिक्कल ने उन्हें रिप्लेस किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ