PCB warns Shadab Khan: पाकिस्तान की टीम में किसी टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरे और बवाल ना हो ऐसा कम ही देखने को मिलता है. पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद एक विवादित बयान दे दिया, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज नजर आया. शादाब ने कहा था कि जो काम सीनियर खिलाड़ी नहीं कर पाए थे वो हमने किया है. उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप मच गया साथ ही पीसीबी को शादाब का ये बयान बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है. ऐसे में बोर्ड की तरफ से उनको चेतावनी भी जारी की गई है और अब उनके खिलाफ बड़ा एक्शन भी लिया जा सकता है.
🚨 WARNING FOR SHADAB 🚨
– The PCB has conveyed its displeasure to Shadab Khan over his post-match remarks at former players.
– Team manager Naveed Cheema called Shadab and made it clear that he went beyond his limits.
– Shadab is warned that he could be dropped for the… pic.twitter.com/fNIQIw8QhP---विज्ञापन---— Salman. (@TsMeSalman) February 19, 2026
शादाब ने अपनी लिमिट क्रॉस कर दी थी
शादाब खान के इस बयान से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मच गई है और हर तरफ उनकी जमकर आलोचना हो रही है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की खबर के मुताबिक पीसीबी ने टीम मैनेजर नवीद चीमा के जरिए नाराजगी जाहिर की है. चीमा ने शादाब से बात करते हुए कहा कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसा नहीं करना चाहिए था और ये लिमिट क्रॉस हुई हैं. इसी के साथ उन्हें ये भी बताया गया कि उनके ससुर सकलैन मुश्ताक समेत पूर्व खिलाड़ी पाक क्रिकेट के दिग्गज हैं और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए.
अगले मैच से हो सकते हैं ड्रॉप
शादाब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बात कही थी वो टीम इंडिया के खिलाफ मिली एक जीत की तरफ है जो साल 2021 में मिली थी. रिकॉर्ड पर नजर डाले तो टी20 विश्व कप में वो 8-1 नजर आता है. इस बार भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा था. भारत के खिलाफ मैच में तो शादाब खान बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे लेकिन नामीबिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर उनके मुंह से ऐसे बोल निकले, जो कि अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बन रहे हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से ड्रॉप भी कर सकती है.










