T20 World Cup के बीच इस टीम के हेड कोच ने दिया इस्तीफा, खिलाड़ियों ने दी भावुक विदाई

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. एक टीम के हेड कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ये टीम ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है लेकिन टीम ने अपने आखिरी मैच में जीत हासिल कर टूर्नामेंट को खत्म किया. कौन है ये टीम आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (1) - 2026-02-20T111016.354

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान की टीम का सफर इस बार के टी20 विश्व कप में खत्म हो चुका है. टीम ने अपने आखिरी मैच में कनाडा को 82 रनों से हराया. अफगानिस्तान की टीम ने इस सीजन खेले 4 मैचों में से 2 में जीत हासिल की लेकिन सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए. कनाडा के खिलाफ आखिरी मैच होने के बाद टीम के हेड कोच और बीते कई सालों से मेन किरदार रहे जोनाथन ट्रॉट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ट्रॉट का इस पद से हटना अफगान टीम के लिए एक बड़ा झटका है. ट्रॉट के हेड कोच के पद पर रहते हुए अफगान टीम को नई कामयाबी तक पहुंचाया है. टीम के खिलाड़ियों इससे काफी भावुक नजर आए. 

विज्ञापन

पहले ही हो चुका था इस बात का फैसला

टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट अफगानिस्तान के साथ टी20 विश्व कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होगा ये बात पहले से ही तय हो चुकी थी. अफाणिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि उनका ट्रॉट का कार्यकाल विश्व कप के बाद खत्म हो जाएगा और इसके साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट में एक नए चैप्टर की शुरुआत होगी. अफगानिस्तान के हेड कोच के तौर पर जोनाथन ट्रॉट ने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वो भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, “हेड कोच के पद को छोड़ना मेरा फैसला नहीं है. क्या पता ये सही समय है या नहीं. मुझे नहीं पता लेकिन मैच सभी लड़कों को भविष्य के लिए ऑल द बेस्ट कहूंगा.” 

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी हुए भावुक

जोनाथन ट्रॉट की विदाई के बाद अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी काफी भावुक नजर आए. कप्तान राशिद खान ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि ट्रॉट ने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है और उनका टीम से अलग होना काफी भावुक है. इसी के साथ कनाडा के साथ मैच में तूफानी 95 रनों की पारी खेलने वाले इब्राहिम जादरान ने भी अपना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड ट्रॉट को ही डेडिकेट किया. ट्रॉट की आंखें भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नम नजर आईं. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ