Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup: क्या टीम इंडिया के खिलाफ बायकॉट पर पाकिस्तान लेगा यू-टर्न? PCB उठा सकता है ये बड़ा कदम

T20 World Cup 2026 IND vs PAK Match: श्रीलंका क्रिकेट ने पीसीबी से गुजारिश की है कि वो भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट पर फिर से विचार करे, क्योंकि इससे उन्हें भारी फाइनेंशियल लॉस होगा. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भरोसा दिया है, कि वो इसको लेकर मुल्क की सरकार से बात करेंगे.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 7, 2026 16:13
IND vs PAK

PCB To Consult Pakistan Government Over IND vs PAK Match: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर अपनी सरकार से संपर्क करने वाला है. ये कदम श्रीलंका क्रिकेट की गुजारिश के बाद उठाया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान से 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच का बायकॉट करने के फैसले पर फिर से विचार करने को कहा गया है.

पाकिस्तान सरकार ने लिया है फैसला

हालांकि पाकिस्तान सरकार ने अपनी नेशनल क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है, लेकिन उसने टीम को भारत के खिलाफ खेलने से रोक दिया है. ये मैच आईसीसी और उसके ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स के लिए सबसे ज्यादा कमर्शियल वैल्यू वाला मुकाबला माना जाता है.

---विज्ञापन---

बायकॉट से होगा भारी नुकसान

इसके जवाब में श्रीलंका क्रिकेट ने पीसीबी को औपचारिक रूप से लिखा है, जिसमें बताया गया है कि हाई-प्रोफाइल भारत-पाकिस्तान मैच न होने से श्रीलंका क्रिकेट को काफी फाइनेंशियल नुकसान होगा और श्रीलंका में टूर्नामेंट की इमेज पर भी बुरा असर पड़ेगा, जो भारत के साथ मिलकर इस इवेंट की सह-मेजबानी कर रहा है.

यह भी पढ़ें- WPL 2026 में छाया इन 10 ग्लैमर क्वीन के हुस्न का जादू, अदाओं से बनाया क्रिकेट फैंस को दीवाना

---विज्ञापन---

श्रीलंका की गुजारिश मानेगा पाक?

पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो और पाल्लेकेले में खेलेगा, जिसकी शुरुआत शनिवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले मैच से हो चुकी है. जिसने उन्हों डच टीम को 2 विकेट से हरा दिया है. पीटीआई के मुताबिक इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने शनिवार को कहा, ‘जाहिर है पाकिस्तान के श्रीलंका के साथ सरकार से सरकार और क्रिकेट लेवल पर हमेशा से बहुत करीबी और दोस्ताना रिश्ते रहे हैं. इसलिए उनके बोर्ड के मेल को ऐसे ही नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.’

श्रीलंका क्रिकेट से पीसीबी के अच्छे रिश्ते

सूत्र ने आगे कहा, ‘श्रीलंका बोर्ड के प्रेसिडेंट शम्मी सिल्वा ने मोहसिन नकवी से सीधे संपर्क किया है और उन्हें याद दिलाया है कि इस वक्त श्रीलंका को पाकिस्तान की मदद की जरूरत है क्योंकि पाकिस्तान और भारत के मैचों के बिना, श्रीलंका बोर्ड को गेट मनी, हॉस्पिटैलिटी सेल्स वगैरह से होने वाले एक्स्ट्रा रेवेन्यू का नुकसान होगा.’

पाक सरकार के पास जाएगी पीसीबी?

सूत्र के मुताबिक, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एसएलसी प्रेसिडेंट शम्मी सिल्वा को भरोसा दिलाया है कि वो इस मामले को सरकार के सामने उठाएंगे और उसी के हिसाब से जवाब देंगे. सूत्र ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान ने श्रीलंका की अपील पहले ही ठुकरा दी है.

शहबाज शरीफ को दिखाएंगे ईमेल

सूत्र ने कहा, ‘PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी कल से देश में नहीं हैं और आज वापस आने वाले हैं. वो भारत के खिलाफ मैच से बायकॉट को वापस लेने के बारे में पीएम शहबाज शरीफ को ईमेल दिखाएंगे और फिर सोमवार तक इस मामले पर फैसला लिया जाएगा.’सूत्र ने ये भी याद दिलाया कि श्रीलंकाई सरकार ने नवंबर में ही पाकिस्तान का जोरदार समर्थन किया था, जब कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे के दौरान सुरक्षा चिंताओं को जाहिर किया था. उन्होंने कहा, ‘न सिर्फ श्रीलंकन बोर्ड बल्कि सरकार ने भी खिलाड़ियों को व्हाइट बॉल टूर पूरा करने का निर्देश दिया था.’

First published on: Feb 07, 2026 04:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.