---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर PCB ने तोड़ी चुप्पी, ICC से संभावित बातचीत पर किया खुलासा

PCB Breaks Silence on ICC Talks: पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे. ICC ने PCB से मामले का समाधान निकालने का प्रस्ताव रखा था. हाल ही में खबर सामने आई कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC से बायकॉट फैसले को लेकर बातचीत शुरू कर दी है. इसी पर PCB ने चुप्पी तोड़ी.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 8, 2026 12:39
PCB Breaks Silence on ICC Talks
ICC से बातचीत पर PCB ने थोड़ी चुप्पी

PCB Breaks Silence on ICC Talks: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. पाकिस्तान सरकार ने मैच बायकॉट करने का ऐलान कर दिया है, वहीं ICC अभी भी PCB से बात करते हुए मामले का हल निकालना चाहती है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने साफ कर दिया है कि वो अपनी टीम को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति नहीं देंगे. इसी बीच खबर सामने आई थी कि PCB ने ICC से बायकॉट के फैसले को बदलने के लिए बात शुरू कर दी है. अब इसी को लेकर PCB ने चुप्पी तोड़ी है.

क्या PCB ने बायकॉट फैसला बदलने के लिए ICC से शुरू की बात?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता आमिर मीर ने ICC से बातचीत की अफवाहों को गलत ठहराया. उन्होंने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘मैं भारत के स्पोर्ट्स पत्रकार द्वारा किए दावे को रिजेक्ट करता हूं, जिसमें बताया गया था कि PCB ने ICC से बातचीत की. भारतीय मीडिया के कुछ लोग काल्पनिक बातें फैलाने में व्यस्त हैं. थोड़ा इंतजार और समय साफ दिखा देगा कि किसने सामने से बात की और किसने नहीं.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- क्या गौतम गंभीर ने किया विराट कोहली को टेस्ट से संन्यास लेने पर मजबूर? BCCI ने तोड़ी रो-को के फ्यूचर पर चुप्पी

ICC ने PCB को दी धमकी?

AFP ने पहले रिपोर्ट किया था कि PCB ने ICC से बायकॉट फैसले पर दोबारा विचार करने के विषय में बात की थी. ICC इस मामले को सुलझाने पर फोकस कर रही है. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब पाकिस्तान ने फैसला किया कि वो कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ महामुकाबले को बायकॉट करेंगे. भारत-पाकिस्तान मैच से ICC समेत स्पॉन्सर्स और चैनल्स को करोड़ों का फायदा होता है.

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स सामने आई थी कि अगर पाकिस्तान टीम ने मैच बायकॉट किया, तो ICC उनके खिलाफ सख्त कदम लेगा. PCB को करोड़ों का नुकसान हो सकता है और आने वाले टूर्नामेंट से भी उनकी टीम बाहर हो सकती है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपना नुकसान नहीं कराना चाहेगा. ऐसे में वो पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: 1-2 नहीं… सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली-रोहित को भी पछाड़ा

First published on: Feb 08, 2026 12:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.