क्या गौतम गंभीर ने किया विराट कोहली को टेस्ट से संन्यास लेने पर मजबूर? BCCI ने तोड़ी रो-को के फ्यूचर पर चुप्पी

BCCI on Gautam Gambhir-Virat Kohli: गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद से ये अफवाहें सामने आई है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारतीय टीम से बाहर करना चाहते हैं. कई लोग इन प्लेयर्स के टेस्ट रिटायरमेंट का कारण भी गंभीर को बताते हैं. अब BCCI सचिव ने चुप्पी तोड़ी और सच्चाई सभी के सामने रखी.

BCCI on Gautam Gambhir-Virat Kohli

BCCI सचिव का बड़ा बयान

BCCI on Gautam Gambhir-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद अक्सर इस तरह की अफवाहें उड़ती हैं कि वो रोहित-विराट को टीम इंडिया से बाहर करना चाहते हैं. कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया था कि गौतम ने ही विराट कोहली को टेस्ट से रिटायरमेंट लेने पर मजबूर किया. इसी को लेकर अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी और सच्चाई सभी के सामने रखी.

विज्ञापन

‘विराट-गंभीर के बीच सबकुछ ठीक’

BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे से बात करते हुए साफ किया कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच सबकुछ ठीक है. उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी उन्हें लड़ते हुए नहीं देखा. उनके बीच काफी अच्छा रिश्ता है. लोगों को ऐसा लगता होगा लेकिन विराट कोहली हमेशा से टीम के साथ रहे हैं. गौतम गंभीर भी यहां हैं. हम सिर्फ नतीजों पर नजर रखते हैं. आपने कभी देखा है कि विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हो?’

विज्ञापन

विराट के टेस्ट रिटायरमेंट के सवाल पर सैकिया ने कहा, ‘कोई भी विराट कोहली के लेवल के खिलाड़ी को ऐसा फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. वो उस लेवल के खिलाड़ी हैं. वो साधारण खिलाड़ी नहीं हैं. वो भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं. बोर्ड किसी प्लेयर के करियर में दखलअंदाजी नहीं करता.’

रो-को को वनडे से हटाना चाहते हैं गौतम गंभीर?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद दोनों के वनडे के भविष्य पर भी सवाल उठ रहे थे. रिपोर्ट सामने आई थी कि हेड कोच गौतम गंभीर इन दोनों को वनडे टीम में नहीं देखना चाहते हैं. BCCI सचिव ने साफ किया कि कभी भी मीटिंग में गंभीर ने कोई बात नहीं की है और ये अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं. देवजीत सैकिया ने कहा, ‘कई लोग गलत लिखते हैं. हम इन बातों पर कमेंट नहीं करेंगे. हमें ऐसा कुछ नजर नहीं आता. इस तरह की बात कभी मीटिंग में नहीं उठी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ