Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs USA: सूर्या को छोड़कर पूरा बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप, सवालों में शामिल रिंकू सिंह! किसने की नई सिफारिश?

T20 World Cup 2026 IND vs USA: टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने हर भारतीय फैंस को निराश किया, सूर्युकमार यादव को छोड़कर किसी भी बैटर का बल्ला वैसा नहीं चला, जिसकी उम्मीद थी. ऐसे में बैटिंग ऑर्डर को चेंज करने पर भारतीय दिग्गज पार्थिव पटेल ने सवाल उठाए हैं और एक खास सिफारिश की है.

Author
Edited By : Shariqul Hoda Updated: Feb 8, 2026 11:58
Abhishek Sharma Out

Parthiv Patel On Team India Batting Order Change: भारत के पूर्व विकेटकीपर बैटर पार्थिव पटेल ने अमेरिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर थोड़ी हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि जब भारत मुश्किल में था तो शिवम दुबे से पहले रिंकू सिंह को भेजा जाना चाहिए था.

सूर्या को छोड़कर सभी बल्लेबाज फ्लॉप

7 फरवरी को मुंबई में खेले गए इस मैच में एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर 77/6 हो गया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव की 49 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी की मदद से भारत ने 161/9 का स्कोर बनाया. इसके बाद मेजबान टीम ने यूएसए को 132/8 पर रोककर 29 रनों से जीत हासिल की.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Suryakumar Yadav के शरीर में आई AB de Villiers की आत्मा! तस्वीरों में देखें ‘मिस्टर 360 डिग्री’ बन कर कैसे लगाया स्कूप शॉट

‘मिडल ऑर्डर को संभलना चाहिए था’

स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘फॉलो द ब्लूज़’ पर पार्थिव पटेल ने कहा कि यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय मिडिल ऑर्डर को थोड़ा और संभलकर खेलना चाहिए था. उन्होंने ये भी कहा कि शिवम दुबे से पहले रिंकू सिंह को बैटिंग के लिए भेजना चाहिए था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सुनहरी जुल्फें.. नीली ड्रेस में कहर मचाने वाली कौन हैं ये क्रिकेट एंकर, T20 World Cup 2026 के ओपनिंग मैच में ही बना दिया दीवाना

‘थोड़ा वक्त देना जरूरी था’

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा, ‘कल के मैच में जाहिर तौर पर थोड़ा डर था. मुझे लगा कि विकेट वैसा नहीं था जैसा उम्मीद थी. ये थोड़ा मुश्किल विकेट थी. ऐसे में बल्लेबाजों को धैर्य रखकर खुद को थोड़ा वक्त देना चाहिए था. अगर टॉप 3 बल्लेबाज वैसे ही खेल रहे हैं जैसे हम खेलते आ रहे हैं, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. हालांकि, अगर हम जल्दी 2 विकेट गंवा देते हैं, तो हमें स्थिति का जायजा लेना होगा और एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने की कोशिश करनी होगी.ट

शिवम को पहले उतारने पर हैरानी

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं बैटिंग ऑर्डर से भी थोड़ा हैरान था. हमने देखा है कि रिंकू सिंह एक ऐसा खिलाड़ी है जो एक छोर संभाल सकता है और जितने रन चाहिए उतने बनाने की कोशिश कर सकता है. जब भी टीम मुश्किल में थी, उसने हमेशा अर्धशतक बनाए हैं. इसीलिए मैं शिवम दुबे को रिंकू सिंह से पहले आते देखकर हैरान था.’

यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ

खाता नहीं खोल पाए दुबे

जब तिलक वर्मा (16 गेंदों में 25 रन) का विकेट गिरने पर भारत का स्कोर 46/3 था, तब शिवम दुबे को नंबर 5 पर भेजा गया था. सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर गोल्डन डक पर आउट हो गए, जिन्हें शैडली वैन शाल्कविक की गेंद पर सौरभ नेत्रवल्कर ने शॉर्ट फाइन लेग पर शानदार कैच किया.

First published on: Feb 08, 2026 11:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.