1 / 6
Grace Hayden
Who Is Grace Hayden:टी20 वर्ल्ड कप में हर किसी को स्काई हाई सिक्स और बॉल से ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस देखने की चाहत होती है, लेकिन इस ग्लोबल टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में एक हसीन स्पोर्ट्स प्रेजेंटर ने हर क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. आइए जानते हैं कि सुनहरे बालों और नीली ड्रेस में ये हसीना कौन हैं, और इनका 'जेंटलमैन गेम' से क्या पुराना रिश्ता है.

2 / 6
इस खूबसूरत स्पोर्ट्स एंकर का नाम ग्रेस हेडन है, वो पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच के दौरान कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में नजर आईं. उन्होंने अपनी अदाओं से स्टैंड्स में मौजूद फैंस को दीवाना बना लिया.

3 / 6
ग्रेस हेडन ने स्लीवलेस हाई-नेक ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, उन्होंने अपनी जुल्फों को लॉन्ग, ब्लॉन्ड और ओपन रखा हुआ था. आउटफिट का नीला रंग आउटडोर स्पोर्ट्स वेन्यू के साथ बेहद फ्रेश और क्लासी लग रहा है. मैच के प्रेजेंटेशन के दौरान वो हाई हील्स पहनकर अपने कदमों का शानदार इस्तेमाल कर रहीं थी.

4 / 6
ग्रेस हेडन को क्रिकेट विरासत में मिला है, वो ऑस्ट्रेलियन बैटिंग लेजेंड मैथ्यू हेडन की बेटी हैं. स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं. महज 23 साल की उम्र में वो उभरती हुई एंकर के तौर पर सामने आई हैं, जो न सिर्फ अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस बल्कि क्रिकेट और हॉर्स रेसिंग में अपनी बढ़ती एक्सपर्टीज के लिए भी अटेंशन खींच रही हैं.

5 / 6
ग्रेस हेडन अपने पिता के ज़रिए एलीट स्पोर्ट्स से रूबरू हुईं, जिससे उनमें क्रिकेट के लिए जुनून जागा, लेकिन उनके करियर में बड़ा ब्रेक 2022 में मिला जब उन्हें 'चैनल 7' के ओक्स डे कवरेज के लिए एंबेसडर बनाया गया. इस ऑपॉर्च्युनिटी से उनके लिए टेलीविजन प्रेजेंटिंग के दरवाजे खुल गए, जिससे वह फैशन रिपोर्टर के तौर पर काम करने लगीं और फिर 2023 बिग बैश लीग के दौरान क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में आ गईं.

6 / 6
ग्रेस हेडन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, 2025 में स्टार स्पोर्ट्स लिए आईपीएल, 2026 में सोनी नेटवर्क के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम, यूएई बेस्ड ILT20 जैसे फेमस क्रिकेट टूर्नामेंट को होस्ट किया है, और अब वो आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहचान को और मजबूत कर रही हैं.