Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

बांग्लादेश तो बहाना है, पाकिस्तान के मैच ‘बायकॉट’ ड्रामे का सच आया सामने? नई रिपोर्ट का एक-एक शब्द उड़ा देगा होश!

PCB Exposed After Demands: पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वो भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करेंगे. उन्होंने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने का बहाना दिया था. अब ICC और PCB की बायकॉट मामले पर मीटिंग हुई. इससे बायकॉट का सच लगभग सामने आ गया और पाकिस्तान पूरी तरह एक्सपोज हो चुका है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 9, 2026 10:30
PCB Exposed After Demands
PCB का सच आया सामने!

PCB Exposed After Demands: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम ने भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने का फैसला किया है. बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के बाद ये विवाद शुरू हुआ था. PCB ने ICC के फैसले के विरोध में यह कदम उठाया था. अब इस पूरे ड्रामे का सच धीरे-धीरे सामने आ रहा है. साफ तौर पर पता चल रहा है कि मैच बायकॉट मामले में बांग्लादेश को कारण बताना तो सिर्फ एक बहाना है, असल में वो टीम इंडिया के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेलना चाहते हैं.

बायकॉट ड्रामे का क्या है सच?

बायकॉट के ऐलान के बाद ICC ने PCB से बातचीत करने और एक फैसले पर आने के लिए कहा था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगर बात नहीं मानता, तो उन्हें करोड़ों का नुकसान होता. अब लग रहा है कि ICC और PCB के बीच ये विवाद खत्म होने वाला है. हाल ही में ICC और PCB की मीटिंग हुई. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसी बीच कुछ बड़ी शर्तें सामने रखी. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान दोबारा भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलना चाहती है.

---विज्ञापन---

टीम इंडिया ने पिछले एक दशक से पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के विरुद्ध वो सिर्फ ICC टूर्नामेंट में ही खेलेंगे. इसी को काउंटर करने के लिए PCB ने अब आईसीसी के साथ मीटिंग के बीच भारत के खिलाफ दोबारा बाइलेटरल सीरीज खेलने की मांग रखी है. टीम इंडिया के खिलाफ खेलने से अन्य देशों को खूब फायदा होता है और पाकिस्तान इससे सालों से वंचित है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी

---विज्ञापन---

क्या हैं PCB की शर्तें?

बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के विरोध में भले ही पाकिस्तान ने बायकॉट विवाद शुरू किया हो लेकिन अब धीरे-धीरे इसके पीछे की सच्चाई सामने आ रही है. भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में नहीं खेलने का बहाना उन्होंने इसलिए बनाया, ताकि वो भविष्य में और अधिक मैच भारत के खिलाफ खेल पाए. सिर्फ इतना ही नहीं, PCB ने अपनी सालाना आय बढ़ाने और नो हैंडशेक पॉलिसी खत्म करने की भी मांग की है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के पहले ही मैच में चोटिल हुआ स्टार गेंदबाज, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा

First published on: Feb 09, 2026 10:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.