T20 World Cup के पहले ही मैच में चोटिल हुआ स्टार गेंदबाज, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा

Wanindu Hasaranga Injury: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का पहला मैच आयरलैंड से हुआ और उन्होंने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की. 20 रन से श्रीलंकाई टीम ने आयरलैंड को पराजित किया. इसके बावजूद उनके लिए मुश्किल बढ़ सकती है. स्टार स्पिन गेंदबाज को मैच के बीच चोट आई और अगर ये सीरियस रही, तो टूर्नामेंट से भी उनका पत्ता कट सकता है.

Wanindu Hasaranga Injury:

स्टार गेंदबाज को आई चोट

Wanindu Hasaranga Injury: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में ही श्रीलंका की मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही है. आयरलैंड के खिलाफ 8 फरवरी 2026 को उनका पहला मैच हुआ. श्रीलंका ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए शानदार आगाज किया. हालांकि, उनके स्टार गेंदबाज मैच के दौरान चोटिल हो गए. इसके बावजूद उन्होंने अपने ओवर पूरे किए और टीम के लिए जबरदस्त गेंदबाजी की. यह चोट अब मैच विनर खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर भी कर सकती है.

विज्ञापन

वनिंदू हसरंगा को लगी चोट

श्रीलंका ने 163 रनों का लक्ष्य आयरलैंड के सामने रखा. श्रीलंकाई टीम ने स्पिन गेंदबाजों पर मुख्य रूप से फोकस रखा. उन्होंने अनुभवी गेंदबाज वनिंदू हसरंगा को गेंद सौंपी. ओवर के बीच ही अचानक हसरंगा को दर्द महसूस हुआ. उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट आई. फिजियो ने आकर चेक किया. चोटिल होने के बावजूद वनिंदू ने पूरा ओवर डाला और आखिरी गेंद पर रॉस अडेयर का विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

वनिंदू हसरंगा कुछ ओवर तक मैदान से बाहर रहे और फिर दोबारा गेंदबाजी करने के लिए आए. आयरलैंड को 42 गेंद में 70 रनों की दरकार टी. इसी बीच हसरंगा ने हैरी टेक्टर और कर्टिस कैम्फर का अहम विकेट झटका. इस श्रीलंकाई गेंदबाज ने 4 ओवर में 25 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. इसी स्पेल के दम पर श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया. हसरंगा की चोट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही.

विज्ञापन

टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा!

वनिंदू हसरंगा का चोट से पुराना नाता है. वो हर कुछ महीनों में चोटिल हो जाते हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने चोट से ठीक होकर मैदान पर वापसी की थी. दोबारा हैमस्ट्रिंग में उन्हें दर्द महसूस हुआ. इस तरह की चोट अमूमन खिलाड़ियों को 1-2 महीनों तक मैदान से बाहर रखती है. हसरंगा ने चोटिल होने के बावजूद मुश्किल समय में अपने देश के लिए गेंदबाजी की. मैच के बाद जरूर अब वनिंदू की जांच होगी और अगर उनकी चोट गहरी हुई, तो टी20 वर्ल्ड कप से भी उनका पत्ता कट सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ