PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 से बाहर होने के बाद अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेली थी, ऐसे में वो लंबे समय के बाद मैदान पर उतरने वाली है. दोनों ही टीमों के प्रदर्शन पर भारतीय फैंस की भी नजरें टिकी रहने वाली है. ऐसे में वो जानना चाहते हैं कि इस सीरीज को वो कहां देख सकते हैं.
भारत में कब और कहां देखें पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला?
जब भी पाकिस्तान की टीम मैदान पर उतरती है, तो भारतीय फैंस भी उनके मुकाबले पर नजर बनाए रखते हैं. भारत में टीवी पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इस सीरीज को फैंस नहीं देख पाएंगे. हालांकि डिजिटल पर इस मुकाबले को फैंस फैनकोड के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर के 1:45 बजे शुरू होने वाले हैं. वहीं टॉस 1:15 पर होगा.
हाल के समय में पाकिस्तान की टीम ने मैदान पर बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनकी टीम को बहुत ज्यादा आलोचना का भी सामना करना पड़ा है. टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पाकिस्तान की टीम बड़ी मुश्किल के साथ सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ ही जीत सकी. ऐसे में कप्तान शाहीन शाह अफरीदी इस सीरीज के दौरान दबाव में रहने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: 24 साल की उम्र में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, पॉलिटिक्स का लगाया आरोप
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड
पाकिस्तान टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमील हुसैन.
बांग्लादेश टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम भुइयां, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कोच की श्रीलंका टीम में हुई एंट्री, T20 WC 2026 में हार के बाद हुआ बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
37 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines