हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs AUS: डेविड वॉर्नर ने एक शतक से सौरव गांगुली समेत 5 दिग्गजों को छोड़ा पीछे, विराट कोहली के रिकॉर्ड को किया बराबर

David Warner Century PAK vs AUS: डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली। इस एक शतक से उन्होंने पांच दिग्गजों को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
PAK vs AUS David Warner Surpassed Five Stars Including Sourav Ganguly Most Centuries ODI World Cup Levels Virat Kohli Record

David Warner Century, PAK vs AUS: डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तूफानी शतक जड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ओपनिंग पार्टनर मिचेल मार्श के साथ रिकॉर्ड 259 रन भी जोड़ दिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप रही। इससे पहले 183 रन 2011 में शेन वॉटसन और ब्रैड हाडिन ने जोड़े थे। वहीं वॉर्नर ने अपने वनडे वर्ल्ड कप का पांचवां शतक जड़ते हुए कमाल का रिकॉर्ड बनाया और पांच दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इस पारी में उन्होंने 163 रन 124 गेंदों पर बनाए जिसमें 14 चौके और 9 चक्के शामिल थे।

सौरव गांगुली समेत पांच दिग्गज हुए पीछे

इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में सौरव गांगुली, एबी डिविलियर्स, मार्क वॉ, तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने ने चार-चार शतक लगाए थे। वॉर्नर ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में अपना पांचवां शतक लगाकर इन पांच दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में वॉर्नर के बराबर रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा हैं। वहीं रोहित शर्मा टॉप पर और सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं। आइए देखते हैं वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट:-

  • रोहित शर्मा- 7
  • सचिन तेंदुलकर- 6
  • डेविड वॉर्नर- 5
  • रिकी पोंटिंग- 5
  • कुमार संगकारा- 5

यह भी पढ़ें:- मुंबई इंडियंस की टीम में लसिथ मलिंगा की वापसी, संजू सैमसन को लगा बड़ा झटका

विज्ञापन

वॉर्नर ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को किया बराबर

डेविड वॉर्नर का पाकिस्तान के खिलाफ यह लगातार चौथा वनडे शतक था। पूरी दुनिया में किसी भी टीम के खिलाफ लगातार चार वनडे मैचों में शतक लगाने का रिकॉर्ड सिर्फ विराट कोहली के नाम था। अब डेविड वॉर्नर ने कोहली का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। विराट ने 2017 से 2018 तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 शतक लगाए थे। वहीं अब वॉर्नर ने 2017 से 2013 तक लगातार चार वनडे मैच खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी ठोक दी है। वहीं वॉर्नर के वनडे करियर का यह ओवरऑल 21वां शतक रहा है।

यह भी पढ़ें:- डेविड वॉर्नर ने हारिस रऊफ को जमकर कूटा, 145 KMPH की गेंद पर खेला अनोखा शॉट; Watch Video

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में वॉर्नर का प्रदर्शन

डेविड वॉर्नर इस मैच से पहले मौजूदा वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर पाए थे। भारत के खिलाफ उन्होंने 41 रन (52 गेंद) बनाए थे। उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 और श्रीलंका के खिलाफ वह 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद अंपायर्स पर सवाल भी उठाए थे। अब उन्होंने उसका गुस्सा मैदान पर अपनी बल्लेबाजी में निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola