Live Updates
ODI World Cup 2023 IND vs PAK: अहमदाबाद में भारत के सबसे सफल गेंदबाज
अहमदाबाद में भारतीय टीम के पूर्व चैंपियन कप्तान कपिल देव सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। कपिल देव के नाम यहां 6 मैच में 10 विकेट नाम है। वहीं मौजूदा गेंदबाजों की बात करें तो, इस मैदान पर प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज है जिनके नाम 9 विकेट है।
IND vs PAK Opening Ceremony Live : टीवी पर नहीं दिखेगी सेरेमनी
स्टार स्पोर्ट्स ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि, संगीत सेरेमनी का ब्रॉडकास्ट टीवी पर नहीं होगा। बल्कि जो दर्शक स्टेडियम में मौजूद है सिर्फ वहीं इस सेरेमनी का मजा उठा सकेंगे।
IND vs PAK Opening Ceremony Live : स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
मैच के लिए होटल से नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया।
IND vs PAK Opening Ceremony Live : विश्व कप में भारत से आज तक नहीं जीता पाक
वनडे विश्व कप में भारत और पाक के बीच 7 बार भिड़ंत हुई है और सातों बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है।
IND vs PAK Opening Ceremony Live : सबसे पहले होगा अरिजीत सिंह का कार्यक्रम
संगीत सेरेमनी में सबसे पहले बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का कार्यक्रम होगा। अरिजीत अपनी आवाज से फैंस का मनोरंजन करेंगे।
IND vs PAK Opening Ceremony Live : यहां देखें ओपनिंग सेरेमनी
सेरेमनी को आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 पर देख सकते हैं।
IND vs PAK Opening Ceremony Live : विश्व कप में भारत-पाक के बीच होने वाले मैच से पहले आज ओपनिंग सेरेमनी रखी गई गई। जिसका रंगारंग आगाज हुआ और बॉलीवुड सिंगर्स ने अपने गानों से स्टेडियम में बैठे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संगीत सेरेमनी में शंकर माधवन ने अपने गानों से शुरुआत की। सबसे पहले शंकर माधवन ने ‘सुनो गौर से दुनिया वालो’ गया। उसके बाद उन्होंने अपना दूसरा लोकप्रिय गाना ‘ब्रीथलेस’ गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान ने स्टेज पर समां बांधा और अपने गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बाद में अरिजीत सिंह ने स्टेज संभाला।
https://twitter.com/iBeingAli_Pasha/status/1713094978875072529?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1713094978875072529%7Ctwgr%5E51290099acc5c8c13ee6e2df7588aa4e84c083c9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-pak-pre-match-ceremony-arijit-singh-sukhwinder-shankar-mahadeven-performance-details-2514575
संबंधित खबरें
फ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines