Mohsin Naqvi Condition Hand Over Trophy: टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. भारतीय टीम के प्लेयर्स ने क्लियर कर दिया था कि वो मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. नकवी ने काफी समय इंतजार किया लेकिन टीम इंडिया के प्लेयर्स ट्रॉफी लेने नहीं गए. नकवी अपने साथ कप ले गए और अभी तक टीम इंडिया को एशिया कप का खिताब नहीं मिला है. खबरों की मानें, तो नकवी अब टीम इंडिया को ट्रॉफी लौटाने के लिए तैयार हो गए हैं लेकिन उन्होंने सामने एक बड़ी शर्त रख दी है जो शायद कभी पूरी नहीं होगी.
मोहसिन नकवी ने टीम इंडिया के सामने रखी शर्त
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मोहसिन नकवी ट्रॉफी और मेडल लौटाने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी है. वो चाहते हैं कि एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए और उन्हें टीम इंडिया का मेडल एवं ट्रॉफी के साथ सम्मान करने का मौका मिले. नकवी मान तो गए हैं लेकिन उन्होंने शर्त ऐसी रख दी है, जिससे लग रहा है कि उनका ट्रॉफी लौटाने का कोई इरादा नहीं है. BCCI के लिए ये मांग पूरी करना नामुमकिन सा है. भारतीय टीम के प्लेयर्स ने पहले मना कर दिया था और अब अगर वो नकवी की शर्त मान जाएंगे, तो फैंस को शायद ये बात पसंद नहीं आएगी.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को जल्द मिलेगी अपनी Asia Cup ट्रॉफी, ACC ने उठाया सख्त कदम, मोहसिन नकवी की खैर नहीं!
नकवी नहीं चाहते कि कोई और ट्रॉफी दे
मोहसिन नकवी के सामने प्लान बी रखा गया था. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड और ACC ऑफिशियल्स ने अपने विचार रखे थे. उन्होंने प्रस्ताव दिया था कि ECB चेयरमैन खालिद अल जरूनी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भारतीय खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी दे सकते हैं. नकवी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पहले ही एक इंटरव्यू में क्लियर कर दिया था कि नवंबर में होने वाली ICC मीटिंग में BCCI नकवी की हरकतों का कड़ा विरोध करेगा. लग रहा है कि ट्रॉफी को लेकर ये विवाद लंबा चलने वाला है.
ये भी पढ़ें:- ‘ट्रॉफी लेकर भाग गए वो’, फाइनल के बाद कप्तान सूर्या ने किया बड़ा खुलासा, मोहसिन नकवी पर लगाए आरोप
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
6 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
52 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines