IND vs NZ: बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे मैच, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

IND vs NZ, 2nd ODI Weather Report: टीम इंडिया ने ऑकलैंड में पहला वनडे मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जाएगा. इस मैच में भी बारिश की काफी अधिक संभावना है और मैच रद्द भी हो सकता है.

shubman gill virat kohli rain

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में बारिश की संभावना है (Image: ANI and PTI)

IND vs NZ, 2nd ODI Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंग्टन में खेला जाने वाला है. टीम इंडिया ने पहले वनडे में जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की. अब उनका लक्ष्य दूसरे मुकाबले में जीत का होगा. हालांकि, दूसरे वनडे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले में भी बारिश का साया रहा था, जिस वजह से 18 ओवर काटे गए थे. अब दूसरे मैच में भी बारिश की बहुत अधिक संभावना है, जिससे मैच का मजा भी किरकिरा हो सकता है.

विज्ञापन

दूसरे मैच में हो सकती है बारिश

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दूसरे वनडे से पहले अभ्यास कर रही हैं. हेनरी स्टेडियम के इलाके में तेज बारिश के कारण भारतीय टीम ने अपना अभ्यास सत्र रद्द कर दिया, वहीं न्यूजीलैंड टीम ने वेलिंग्टन कॉलेज में इंडोर प्रैक्टिस करने का फैसला किया. 7 नवंबर यानी कल दूसरा वनडे होने वाला है. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन के पहले हाफ में बारिश की संभावना 60% है, वहीं दूसरे हाफ में बरसात का चांस 55% है. न्यूजीलैंड में अभी मौसम ठीक नहीं है, जिसका प्रभाव मैचों पर भी पड़ रहा है और दूसरे वनडे में भी बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती हैं.

विज्ञापन

पहला वनडे मैच 10 मिनट की देरी से शुरू हुआ था. इसके बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब भी बारिश ने दस्तक दी. टीम इंडिया के सामने 50 ओवरों में 186 रनों का लक्ष्य था. बाद में ओवर और लक्ष्य को छोटा कर दिया गया. दो बार बारिश का दखल हुआ और कुल 1 घंटा और 40 मिनट खराब हो गए. इसी वजह से 32 ओवरों में 143 रनों का लक्ष्य भारत को मिला. दूसरे मैच में बारिश की संभावना और अधिक है, जिस वजह से शायद मैच और छोटा हो. अगर मौसम ज्यादा बिगड़ गया, तो यह मुकाबला रद्द भी हो सकता है.

विज्ञापन

अर्शदीप-विराट रहे पहले वनडे में जीत के हीरो

पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 185 रन बनाकर 40.2 ओवरों में ऑलआउट हो गई. भारतीय गेंदबाजों ने प्रभावित किया. अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट, गुरनूर बरार ने 3 विकेट और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट झटके. अंशुल सबसे ज्यादा किफायती साबित हुए. जवाब में टीम इंडिया ने बारिश के कारण 32 ओवरों में मिले 143 रनों के लक्ष्य को 22.4 ओवरों में सफलतापूर्वक चेज कर लिया. विराट कोहली ने 51 गेंदों में 74 रन जड़े, वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी 37 रन की पारी खेली. भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ