पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचना है जरूरी, कैसे बरतें सावधानी

AIIMS से जानिए पटाखे किस तरह आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और अगर आंखों पर किसी तरह की चोट लग जाती है तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं. इस तरह आप अपनी आंखों को गंभीर नुकसान होने से बचा सकते हैं.

Diwali Eye Care

दिवाली पर आंखों से जुड़ी ये सावधानियां बरतना है जरूरी. Image Credits - AI

Eye Care In Diwali: दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और उत्साह का त्योहार होता है. इस दिन लोग दीये जलाते हैं और पटाखे फोड़ना पसंद करते हैं. लेकिन, कई बार पटाखे जलाते हुए किसी तरह की दुर्घटना भी हो सकती है. खासकर आंखों को पटाखों (Firecrackers) से परमानेंट नुकसान हो सकता है. पटाखों से आंखों में जलन, लालिमा और खुजली से लेकर आंख से पानी आने और दृष्टि चले जाने की नौबत भी आ सकती है. ऐसे में AIIMS, नई दिल्ली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से बताया है कि दिवाली के दौरान पटाखों से आंखों को किस तरह सुरक्षित रखा जा सकता है, किन गलतियों से बचना जरूरी है और आंखों पर अगर चोट लग जाती है तो क्या करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों से आंखों में कैसी चोट लग सकती है

पटाखे आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. लोगों को लगता है कि पटाखों का धुआं आंखों में सिर्फ जलन या कुछ देर की दिक्कत पैदा करता है, लेकिन पटाखों से आंखों को कई ज्यादा गंभीर नुकसान हो सकता है. पटाखों के कारण आंखों में कॉर्निया की चोट लग सकती है, बाहरी कण या कचरा आंखों के भीतर जा सकता है, आंखों में जलन के अलावा दृष्टि (Eyesight) खोने का खतरा भी रहता है.

चोट लग जाए तो – अगर पटाखे जलाते हुए आंखों में चोट लग जाती है तो आंखों को रगड़ें नहीं और किसी तरह का घरेलू उपचार ना करें.

विज्ञापन

इन गलतियों से बचना है जरूरी

  • पटाखे जलाते हुए उनके ऊपर कभी ना झुकें. इसके अलावा ध्यान रखें कि आप अधजले पटाखों को पास से ना देखें.
  • बच्चों को कभी भी अकेले पटाखे ना जलाने दें.
  • आंखों में अगर चिंगारी या कचरा चला जाता है तो उन्हें बिल्कुल ना रगड़ें.
  • आंखों में चोट लगने पर बिना डॉक्टरी सलाह के कोई दवा या ड्रॉप्स ना डालें.

आंखों का ख्याल रखने के लिए बरतें ये सावधानियां

विज्ञापन
  • दिवाली पर पटाखे से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें. इसीलिए लंबी अगरबत्ती या फुलझड़ी जलाएं, छोटी फुलझड़ी से बचें.
  • बच्चों की हमेशा निगरानी करें और उन्हें सुरक्षा वाले चश्मे यानी गॉगल्स पहनाएं.
  • खुद को हर इमरजेंसी के लिए तैयार रखें. पास में रेत, पानी और अग्निशामक रखें.
  • पटाखे जलाने के बाद हाथ और चेहरा अच्छी तरह धो लें.
  • अगर आंख में चोट लग जाती है तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें – फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, गिरते AQI में इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source - AIIMS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ