रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, जनवरी 2027 में बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया

India Tour of Bangladesh: भारत का बांग्लादेश दौरा दो बार कैंसिल हो गया है. अब बताया जा रहा है कि जनवरी में भारत और बांग्लादेश के बीच सीमित ओवरों की सीरीज हो सकती है. रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप से पहले तीन अतिरिक्त वनडे मैचों का हिस्सा बन सकते हैं.

rohit sharma virat kohli

भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर सकारात्मक अपडेट सामने आया है (Image: ANI)

India Tour of Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में तनाव के कारण दो बार सीरीज कैंसिल हो गई है. सितंबर में टीम इंडिया को बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि जनवरी 2027 में बांग्लादेश जाकर भारतीय टीम वनडे और T20I सीरीज खेलती हुई नजर आ सकती है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए यह अच्छी खबर है. फैंस को ये दोनों दिग्गज जनवरी में भी खेलते दिखाई देंगे.

विज्ञापन

बांग्लादेश दौरे को लेकर आया अपडेट

भारत का बांग्लादेश दौरा जुलाई 2025 में होने वाला था, लेकिन यह कैंसिल हो गया. इसके बाद बांग्लादेश ने भारत आकर T20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया. इसी वजह से BCCI और BCB के रिश्तों में दरार आई. सितंबर में भी दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज संभव नहीं हो पाई. अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI और BCB के बीच जनवरी में सीरीज कराने को लेकर बातचीत चल रही है.

विज्ञापन

अभी तक किसी भी क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनके बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है. भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन T20I मैचों की श्रृंखला खेली जा सकती है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 से 9 जुलाई के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन होना है. इसके बाद 21 जनवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो जाएगी.

विज्ञापन

BCCI और BCB के लिए बीच के दिनों में वनडे और T20I मैचों के लिए समय निकालना आसान नहीं होगा. हालांकि, अगर दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच बात बन गई, तो फिर एक-एक दिन के अंतराल पर मैचों का आयोजन किया जा सकता है. BCCI चाहे, तो जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल भी थोड़ा बदल सकता है.

भारत के खिलाफ खेलना चाहती है बांग्लादेश टीम

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा फेरबदल हुआ. अमीनुल इस्लाम की जगह तमीम इकबाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमीम इकबाल BCCI के साथ BCB के रिश्तों को बेहतर करना चाहते हैं. इसी वजह से वह द्विपक्षीय सीरीज के आयोजन के पक्ष में हैं और लगातार BCCI के अधिकारियों से संपर्क में हैं. बता दें कि भारतीय टीम का बांग्लादेश में आखिरी दौरा दिसंबर 2022 में हुआ था, जहां दोनों देशों के बीच दो टेस्ट और 3 वनडे मैचों का आयोजन किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ