एक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, कोकीन टेस्ट में फेल होने के बाद मिली सजा

Chris Lynn Handed Suspension: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर क्रिस लिन के खिलाफ बड़ा कदम उठाया गया था. कोकीन टेस्ट में फेल होने के बाद उन्हें एक महीने के लिए बैन किया गया था. अब KKR के इस पूर्व खिलाड़ी की सजा का खुलासा हुआ है.

chris lynn

क्रिस लिन एक गलती के कारण हो गए थे महीने भर के लिए बैन (Image: Instagram/lynny_50)

Chris Lynn Handed Suspension: KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लिन पर एक महीने का बैन लगा था. इंग्लैंड के क्रिकेट रेगुलेटर ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कोकीन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें सजा के तौर पर बैन किया गया. इसके अलावा उन्हें रिहैब प्रोग्राम से भी गुजरना पड़ा. क्रिस लिन T20 क्रिकेट के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं, लेकिन जुलाई में उनसे एक बड़ी गलती हो गई, जिस वजह से उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया और उन्हें बैन कर दिया गया.

विज्ञापन

क्रिस लिन हुए थे बैन

T20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के दिन इंग्लैंड में 18 जुलाई को एंटी-डोप टेस्ट हुआ था, जिसमें क्रिस लिन पॉजिटिव पाए गए. उस समय यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नॉर्थहेम्पटनशायर के लिए खेल रहा था. आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘क्रिकेट रेगुलेटर ने पूर्व नॉर्थहेम्पटनशायर स्टीलबैक्स क्रिकेटर क्रिस लिन पर एक महीने का सस्पेंशन लगाया है. सस्पेंशन का यह समय अब पूरा हो गया है.’ बता दें कि लिन के ब्लड सैंपल में कोकीन के पदार्थ पाए गए, जो एंटी-डोपिंग के नियमों का उल्लंघन है.

विज्ञापन

क्रिस लिन को तीन महीने के लिए बैन किया जा रहा था. हालांकि, लिन ने रिहैब प्रोग्राम में हिस्सा लिया और इसे पूरा किया. इसी वजह से उनकी सजा कम करके एक महीने की कर दी गई थी. क्रिकेट रेगुलेटर ने यह भी बताया कि लिन ने यह पदार्थ प्रतियोगिता के बाहर लिया था और इसका खेल में उनके प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर

विज्ञापन

बिग बैश लीग के अगले सीजन में खेलेंगे क्रिस लिन

क्रिस लिन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 18 T20I मैचों में हिस्सा लिया और 291 रन बनाए. इसी बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रहा और उन्होंने 131.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. लिन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर नहीं हुए हैं लेकिन 2018 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा भी नहीं बने हैं.

क्रिस लिन अपना सस्पेंशन पूरा करने के बाद क्रिकेट से दूर हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो लिन अब आगामी बिग बैश लीग में खेल सकते हैं. वह मेलबर्न रेनेगेड्स का हिस्सा बन सकते हैं. लिन बिग बैश लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 137 मैचों में 35.32 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 4133 रन बनाए हैं. लिन पिछले कुछ साल से एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं. हालांकि, अब वह मेलबर्न के साथ नई शुरुआत कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ