IND A vs NZ A: तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी

Jasprit Bumrah: भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच लिंकन में तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट होने जा रहा है. इस मुकाबले के जरिए जसप्रीत बुमराह की एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी होगी. वह टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी के इरादे से इस मैच में उतरेंगे.

jasprit bumrah

जसप्रीत बुमराह की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी होने जा रही है (Image: ANI)

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह पिछले एक साल से रेड बॉल क्रिकेट से दूर हैं. वह नवंबर 2025 में अंतिम बार टेस्ट खेलते नजर आए थे. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीजन में हिस्सा लिया था. इसके बाद से स्टार गेंदबाज ने कोई टेस्ट या फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है. अब न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के जरिए जसप्रीत बुमराह वापसी करने जा रहे हैं. वह लिंकन में होने वाले इस मैच में खेलते नजर आएंगे.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह की होने जा रही वापसी

भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच 7 नवंबर से लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. इस मुकाबले के जरिए जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे. इससे पहले बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे, क्योंकि वह घुटने की चोट से समय पर रिकवर नहीं कर पाए.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह को चयनकर्ताओं ने T20I और वनडे सीरीज से बाहर रखा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की यह सीरीज काफी अहम है. इसी वजह से टीम इंडिया उन्हें महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले मैच फिट रखना चाहती है. मुख्य टीम के साथ जुड़ने से पहले अभ्यास मैच के जरिए बुमराह लय हासिल कर पाएंगे.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा भी खेलेंगे अनऑफिशियल टेस्ट

रवींद्र जडेजा भी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और वह टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिहाज से लिंकन में खेलेंगे. जडेजा भी इंडिया A स्क्वाड के साथ जुड़ गए हैं और उन्हें भी प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. बता दें कि ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण शुरुआती दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. बताया जा रहा था कि वह तीसरे मुकाबले के जरिए कमबैक करेंगे. हालांकि, ऋषभ समय पर रिकवर नहीं कर पाए और उनकी जगह तिलक वर्मा को इंडिया A के स्क्वाड में जगह मिली.

तिलक वर्मा भारतीय T20I टीम के कप्तान हैं. वह चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड के साथ जुड़ेंगे. इससे पहले उन्हें भी अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मौका मिल सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए. हालांकि, वह इंडिया A के लिए कमबैक खेल सकते हैं, ताकि 19 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए वह मैच फिटनेस हासिल कर पाएं. टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने वाले कई बड़े खिलाड़ी तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलते नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ