Dhanteras Gold Silver Price Today: धनतेरस पर आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के भाव? खरीदारी से पहले देखें 24K, 22K और 18K की पूरी रेट लिस्ट

Dhanteras Gold Silver Rate Today 6 November 2026: धनतेरस पर दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ समेत बड़े शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव पढ़ें. 24K, 22K, 18K सोना और 1KG चांदी के लोकल रेट्स और MCX वायदा अपडेट.

Dhanteras Gold Silver Rate Today 6 November 2026

धनतेरस पर सोने और चांदी के गहने या स‍िक्‍के खरीदने से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें.

आज 6 नवंबर, शुक्रवार को देश भर में धनतेरस का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. धनतेरस यानी सुख-समृद्धि की खरीदारी का दिन और निवेश का सबसे शुभ अवसर. इस खास दिन पर परंपरा के अनुसार लोग सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन जमकर खरीदते हैं. अगर आपने भी आज सर्राफा बाजार (Bullion Market) जाने का मन बनाया है, तो दुकान की सीढ़ियां चढ़ने से पहले आज का ताजा भाव जान लेना बेहद जरूरी है. कमोडिटी मार्केट (MCX Futures) से लेकर आपके शहर के लोकल ज्वेलरी मार्केट में आज क्या रेट चल रहे हैं, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

वायदा बाजार (MCX) में सस्ता, लेकिन लोकल मार्केट में महंगा

अगर आप ऑनलाइन या कमोडिटी मार्केट (MCX) के जरिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपको लोकल दुकान के फिजिकल गोल्ड-सिल्वर से थोड़ा सस्ता पड़ सकता है. MCX गोल्ड वायदा (दिसंबर डिलीवरी) लगभग 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं MCX सिल्वर वायदा करीब 1.87 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड हो रही है. वहीं दुकानों पर 24 कैरेट सोना लगभग 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2.10 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुका है, क्‍योंक‍ि इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ते हैं.

विज्ञापन

धनतेरस पर आपके शहर में सोने-चांदी की पूरी रेट लिस्ट
दी गई शहर-वार रेट लिस्ट के अनुसार, आपके शहर के सर्राफा बाजार के आज के आंकड़े इस प्रकार हैं:

बता दें क‍ि यह लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन के सांकेतिक भाव हैं. अलग-अलग दुकानों पर मेकिंग चार्ज, जीएसटी (GST) और डिस्काउंट के चलते अंतिम बिल में मामूली अंतर आ सकता है.

विज्ञापन

24K, 22K और 18K सोने में क्या अंतर है?
24 कैरट :
यह 99.9% शुद्ध सोना होता है. इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सोने के सिक्के और बिस्किट खरीदने के लिए किया जाता है.
22 कैरट : इसमें 91.6% सोना होता है और मजबूती के लिए तांबा या चांदी मिलाया जाता है. ज्यादातर ज्वेलरी इसी में बनती है.
18 कैरट : इसमें 75% सोना होता है. स्टडेड और डायमंड ज्वेलरी बनाने के लिए इसका उपयोग सबसे ज्यादा होता है.

धनतेरस के मौके पर दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना सबसे महंगे 1,46,180 रुपये के स्तर पर बिक रहा है, जबकि चांदी का भाव ज्यादातर शहरों में 2.10 लाख रुपये प्रति किलो बना हुआ है. अगर आप आभूषण खरीदने जा रहे हैं, तो हमेशा बीआईएस हॉलमार्क (BIS Hallmarked) ज्वेलरी ही खरीदें और बिल पर प्यूरिटी जरूर चेक करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ