सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे वैभव सूर्यवंशी, सोशल मीडिया पर दिया हिंट

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया A के लिए खेलते नजर आएंगे. इससे पहले ही वैभव सूर्यवंशी की मैदान पर वापसी हो सकती है. सूर्यवंशी ने खुद अपने कमबैक को लेकर हिंट दिया है.

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल सकते हैं (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो T20I मैचों में मौका नहीं मिला. सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और 2026 में लगातार रन बनाते आए हैं. वैभव अब इंडिया A की ओर से राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खेलेंगे. हालांकि, इससे पहले ही सूर्यवंशी की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो जाएगी. वैभव ने सोशल मीडिया पर स्टोरी डालकर फैंस को अपने कमबैक से जुड़ा बड़ा हिंट दिया. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में बिहार का पहला मुकाबला 14 नवंबर को होगा. इंदौर के होलकर स्टेडियम में बिहार की भिड़ंत सौराष्ट्र से होगी. वैभव सूर्यवंशी इस मैच का हिस्सा बन सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई. उन्होंने बिहार क्रिकेट असोसिएशन का लोगो लगाया और उसके ऊपर ‘Soon’ लिखा हुआ पोस्ट किया. वैभव ने हिंट दिया कि वह इंडिया A के लिए मैदान पर उतरने से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

आप नीचे वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

कब है इंडिया A का पहला मैच?

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया A का पहला मुकाबला 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ होगा. कतर के दोहा में यह मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद इंडिया A की भिड़ंत 22 नवंबर को पाकिस्तान और 24 नवंबर को UAE से होगी. इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले वैभव सूर्यवंशी बिहार के लिए संभवतः तीन मैच खेल सकते हैं.

विज्ञापन

14 नवंबर को बिहार और सौराष्ट्र के बीच मैच होगा. इसके बाद 16 नवंबर को बिहार और रेलवे की भिड़ंत होगी. 18 नवंबर को दिल्ली के खिलाफ उनका मुकाबला होगा. राइजिंग स्टार्स एशिया कप से पहले बिहार के ये तीन मुकाबले होंगे और इनमें वैभव सूर्यवंशी हिस्सा लेते नजर आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि बिहार क्रिकेट असोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के टीम सिलेक्शन के लिए कई खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया है, जिनमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था. उन्होंने तीसरे वनडे में 19 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन जड़े थे. ईशान किशन की टीम में वापसी के बाद वैभव को बाहर बैठना पड़ा. बता दें कि टीम इंडिया की अगली T20I सीरीज दिसंबर के अंतिम हफ्ते में श्रीलंका के खिलाफ होगी. इस श्रृंखला में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ