IND vs NZ सीरीज के बीच बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी, जानें किसे मिला मौका
IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और अनऑफिशियल टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड में कुल 5 बड़े बदलाव हुए हैं. डेवॉन कॉनवे चोट के कारण वनडे सीरीज के बाकी बचे चारों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा, न्यूजीलैंड ए स्क्वॉड में भी 4 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं.
न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड में हुए 5 बड़े बदलाव (PIC Credit - @BLACKCAPS
/X)
India vs New Zealand: भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड टीम को तगड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के वनडे और ए स्क्वॉड में कुल 5 बड़े बदलाव हुए हैं. टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे चोट के कारण वनडे सीरीज के बाकी बचे चारों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान मैट हेनरी से टक्कर लगने के कारण कॉनवे के सिर में चोट लगी थी. इसी वजह से कॉनवे पहला वनडे भी नहीं खेल पाए थे. अब उनकी जगह निक केली को न्यूजीलैंड वनडे टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा, इंडिया ए के खिलाफ आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड ए स्क्वॉड से 4 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं.
विज्ञापन
डेवॉन कॉनवे की जगह निक केली को मिला मौका
न्यूजीलैंड सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे कन्कशन की चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी बचे 4 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. कॉनवे की जगह न्यूजीलैंड ने बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया है. केली को शुरुआत में सिर्फ चौथे और 5वें वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन अब वह पहले तीन मुकाबलों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे. इससे पहले वह इंडिया ए खिलाफ तीन मैचों की अनऑफिशियल सीरीज में न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा थे.
विज्ञापन
33 वर्षीय निक केली न्यूजीलैंड के लिए अब तक 8 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. साल 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले केली ने अभी तक भारत के खिलाफ एक भी वनडे मैच नहीं खेला है. दूसरी ओर, तेज गेंदबाज मैट हेनरी अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और दूसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा.
🚨 INJURY HIT NEW ZEALAND vs INDIA IN ODIs:
– Devon Conway ruled out of ODI series – Rachin Ravindra ruled out of ODI series – Mark Chapman ruled out of ODI series – Zak Foulkes ruled out of ODI series – Will O'Rourke ruled out of ODI series – Ben Sears ruled out of ODI series pic.twitter.com/LO7CaT4cN0
इंडिया ए के खिलाफ आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड ए की टीम में भी 4 बदलाव किए गए हैं. निक केली के सीनियर वनडे टीम में शामिल होने के बाद उनकी जगह डेल फिलिप्स को मौका दिया गया है. इसके अलावा, तेज गेंदबाज साइमन कीन, बेन लिस्टर और फ्रेजर शीट चोट के कारण आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं. इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में जैक गिब्सन और ब्रेंट रेंडेल टीम के साथ बने रहेंगे. वहीं, डेनरु फर्न्स को भी टीम में शामिल किया गया है. टिम रॉबिन्सन भी आखिरी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन्हें हेनरी निकल्स के वनडे टीम में शामिल होने के बाद न्यूजीलैंड ए स्क्वॉड से जोड़ा गया था.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया है कि कीन हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं, जबकि शीट को साइड स्ट्रेन की समस्या है. वहीं, लिस्टर भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं. कीन और शीट को सीरीज के दौरान चोट लगी थी और उनके ठीक होने में दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है. वहीं, लिस्टर को ऑकलैंड टीम के साथ अभ्यास के दौरान चोट लगी. बता दें कि, इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच अब तक खेले गए दोनों अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. अब आखिरी टेस्ट में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.