दिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे, मिनटों में सभी थाली कर देंगे साफ

Chhole Bhature At Home: घर पर बाजार की तरह स्वादिष्ट छोले-भटूरे बनाने हैं तो यहां से देख लीजिए रेसिपी. इस तरह आप बेहद टेस्टी और ओथेंटिक छोले-भटूरे घर पर ही बनाकर खा सकेंगे.

Chhole Bhature Recipe

यहां जानिए छोले-भटूरे की आसान रेसिपी. Image Credit- AI

Chhole Bhature Recipe: दिवाली का त्योहार हो तो कुछ अच्छा पकाकर खाने का मन करता ही है. ऐसे में घर पर छोले-भटूरे बनाकर खाए जा सकते हैं. छोले भटूरे एक अच्छा लंच ऑप्शन इसलिए भी हैं क्योंकि ये टेस्टी होते हैं, चटपटे होते हैं और 1 से 2 भटूरे खाकर ही पेट भर जाता है जिस चलते इन्हें बहुत सारा बनाने की भी जरूरत नहीं होती है. बाजार से खरीदे गए छोले-भटूरे में तेल ज्यादा होता है, कई बार मसाले बहुत ज्यादा होते हैं और इंग्रीडिएंट्स ताजे हैं या नहीं इसका पता नहीं होता सो अलग. इसीलिए घर पर छोले-भटूरे बनाना बेस्ट ऑप्शन होता है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं छोले-भटूरे बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन
विज्ञापन

छोले-भटूरे बनाने की रेसिपी | How To Make Chhole Bhature At Home

छोले बनाने की सामग्री

काबुली चना या छोले – 1 कप
प्याज – कटे हुए 2
टमाटर – कटे हुए 2
हरी मिर्च – 2
अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
चायपत्ती – 1 छोटा चम्मच पोटली में
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी – आधा छोटा चम्मच
छोले मसाला – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया और अदरक के छल्ले – गार्निश के लिए

विज्ञापन

छोले बनाने की विधि

  • छोले बनाने के लिए सबसे पहले छोले को रातभर भिगोकर रखें. अगले दिन कुकर में छोले, नमक, पानी और चायपत्ती की पोटली को डालकर 4 से 5 सीटी आने तक आंच पर रखें. चायपत्ती से ही छोले का रंग बाजार की तरह काला हो जाएगा.
  • मसाला तैयार करने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें और फिर बारीक कटा प्याज डालकर भून लें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं और फिर हरी मिर्च डालकर पका लें.
  • अगले स्टेप में टमाटर और बाकी सभी मसाले जैसे हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और छोले मसाला डालकर पकाएं.
  • अब छोले डालें और स्वादानुसार थोड़ा सा नमक डाल दें. कुछ छोले चमचे से दबाकर मैश कर दें. इससे छोले गाढ़े हो जाएंगे. आखिर में आंच बंद करें और धनिया-अदरक से गार्निश कर दें.

भटूरे बनाने की सामग्री

विज्ञापन

मैदा – 2 कप
सूजी – आधा कप
दही – 3 बड़े चम्मच
चीनी – आधा छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
गुनगुना पानी – जरूरत के अनुसार
तेल – तलने के लिए

भटूरे बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले परात या बड़ा बर्तन लेकर उसमें मैदा, सूजी, चीनी बेकिंग सोडा और नमक डालें. अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें.
  • आटा गूंथ लेने के बाद इसपर हल्का तेल लगातार करीब 1 से 2 घंटे तक अलग रख दें. इससे भटूरे अच्छी तरह फूलेंगे.
  • अब भटूरे तलने से पहले कड़ाही में तेल को गर्म करें. तेल अच्छी तरह गर्म करना जरूरी है. भटूरे की लोइयां बनाएं और उन्हें गोल या अंडाकार शेप में बेलें या फिर हाथों से फैलाएं और फिर तेल में डालकर तल लें.
  • भटूरे को दोनों तरफ से सुनहरा होने के बाद निकालें. लंच में छोले भटूरे को आचार या प्याज-गाजर के सलाद के साथ सर्व करें और स्वाद लेकर खाएं.

यह भी पढ़ें – Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन, आइसक्रीम के साथ खाने पर भी आएगा लाजवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ