मिचेल स्टार्क ने तोड़ा 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Mitchell Starc Breaks Record: क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. वसीम अकरम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज थे और 22 साल से उनके नाम ही ये रिकॉर्ड था. अब मिचेल स्टार्क ने उनका ये सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दूसरे एशेज टेस्ट में उन्होंने अब तक तीन विकेट झटके हैं.

Mitchell Starc Breaks Record

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास

विज्ञापन

Mitchell Starc Made History: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पहली पारी में अब तक तीन विकेट झटके हैं और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है. वो टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज बन गए हैं. 2008 में वसीम अकरम रिटायर हुए थे. इसके बाद से उनके नाम ही ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है और अब 22 साल बाद मिचेल स्टार्क उनसे आगे निकल गए हैं. स्टार्क के नाम टेस्ट में 415 विकेट हो चुके हैं.

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास

स्टार्क ने दूसरे एशेज टेस्ट में गेंदबाजी का जादू बिखेरा. उन्होंने बेन डकेट और ओली पॉप को शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैरी ब्रुक को भी आउट किया. खबर लिखे जाने तक उन्होंने तीन विकेट झटके हैं और वो वसीम अकरम से आगे निकल गए हैं. वो टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज बन चुके हैं.

विज्ञापन

वसीम अकरम के नाम 414 विकेट थे और 2008 में वो रिटायर थे. मिचेल जॉनसन, जहीर खान और ट्रेंट बोल्ट जैसे शानदार लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अकरम के रिकॉर्ड के करीब नहीं आ पाए. हालांकि, मिचेल स्टार्क ने 22 साल पुराना ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वो 415 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म गेंदबाज बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 ऑक्शन से पहले आंद्रे रसेल ने क्यों किया रिटायरमेंट का ऐलान? खुद बताया असली कारण

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म गेंदबाज

रैंक गेंदबाज मैच विकेट
1मिचेल स्टार्क101415
2वसीम अकरम104414
3चमिंदा वास111355
4ट्रेंट बोल्ट78317
5मिचेल जॉनसन73313

मिचेल स्टार्क का एशेज 2025-26 में प्रदर्शन

एशेज 2025-26 में मिचेल स्टार्क ने गेंद से कमाल किया है. अब तक दो मैचों की तीन पारियों में उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए हैं. वो 11.46 की औसत से गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने एक 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है. 5 मैचों की एशेज सीरीज है और ऐसे में स्टार्क 35-40 विकेट झटक लेते हैं, तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ