IPL 2026 ऑक्शन से पहले आंद्रे रसेल ने क्यों किया रिटायरमेंट का ऐलान? खुद बताया असली कारण

Andre Russell on Reason IPL Retirement: KKR ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले आंद्रे रसेल को रिलीज किया. इसके बाद उन्होंने IPL से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया और कई लोग ये जानकर हैरान थे. अब आंद्रे रसेल ने बताया कि उन्होंने अचानक से संन्यास लेने का फैसला क्यों किया, जबकि वो 3-4 साल तक और IPL खेल सकते थे.

Andre Russell on Reason IPL Retirement

आंद्रे रसेल ने बताया IPL रिटायरमेंट का कारण

Andre Russell on Reason IPL Retirement: IPL 2026 ऑक्शन से पहले आंद्रे रसेल ने रिटायरमेंट का ऐलान किया. KKR ने उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन नहीं किया और फैंस उन्हें नीलामी का हिस्सा बनते हुए देखना चाहते थे. हालांकि, IPL ऑक्शन से दो हफ्ते पहले ही रसेल ने IPL से रिटायर होने का ऐलान कर दिया. कई लोगों को इसके पीछे का असली कारण समझ नहीं आ रहा था और अब रसेल ने अपने संन्यास के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया.

विज्ञापन

आंद्रे रसेल क्यों हुए IPL से रिटायर?

आंद्रे रसेल ने क्रिकबज को इंटरव्यू दिया और इसी बीच IPL से रिटायरमेंट को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वो KKR के साथ ही अपना करियर खत्म करना चाहते थे. रसेल ने कहा कि वो उस समय रिटायर होना चाहते थे, जब वो अपने करियर के टॉप पर हो. उन्होंने कहा, ‘उसैन बोल्ट या एबी डिविलियर्स की तरह. दोनों ने अपने करियर के टॉप पर संन्यास लेने का फैसला किया और लोग सोच रहे थे कि ऐसे क्यों किया? जब मैंने फैसला किया, तो मुझे महसूस हुआ कि मेरे लिए ये सही रहेगा.’

विज्ञापन

रसेल ने आगे कहा, ‘मैं एकदम से गायब नहीं होना चाहता और अपनी लिगेसी छोड़ना चाहता हूं. मुझे लगता है कि उस समय रिटायर होना सबसे अच्छा होता है, जब लोग सवाल पूछते हैं कि आपने ऐसा क्यों किया; बजाय इसके कि लोग बोले, आपको तो 3-4 साल पहले संन्यास लेना चाहिए था.’

विज्ञापन

पावर कोच के रूप में क्या होगा आंद्रे रसेल का रोल?

आंद्रे रसेल अब IPL से रिटायर होने के बाद KKR के पावर कोच के रूप में नजर आएंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं इस रोल को अच्छे से निभाना चाहूंगा. मैं क्रिकेट से काफी साल से जुड़ा हूं. हमारे पास अभिषेक नायर, शेन वॉटसन, टिम साउदी और डीजे ब्रावो हैं. मैं अपना काम करने में खुश रहूंगा. मैं खिलाड़ियों की मदद करूंगा और मेरे पास ये करने का अनुभव है. ईमानदारी से बताऊं, तो मैंने मिस्टर वेंकी मैसूर से इस रोल के बारे में पहली बार सुना था और उन्होंने बताया था कि मेरे लिए ये सबसे बेस्ट रहेगा. मैं जिस तरह से गेंद, बल्ले और फील्डिंग में एनर्जी दिखाता हूं, मेरे लिए पावर कोच नाम सही है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ