क्या रोहित-विराट ने नहीं किया साउथ अफ्रीकी कोच से Handshake? सामने आई वायरल VIDEO की सच्चाई

Virat Kohli & Rohit Sharma: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया था. इसमें दावा किया गया था कि इन दोनों ने साउथ अफ्रीकी कोच शुक्री कॉनराड से हाथ नहीं मिलाया था. गुवाहाटी टेस्ट के बीच शुक्री ने टीम इंडिया के खिलाफ विवादित बयान दिया था. लोग कह रहे थे कि रोहित-विराट ने शुक्री से बदला लिया है. अब इसके पीछे का सच सामने आया है.

Virat Kohli & Rohit Sharma

क्या है वायरल वीडियो का सच?

Virat Kohli & Rohit Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका की टेस्ट सीरीज के बीच शुक्री कॉनराड का एक विवादित बयान चर्चा का विषय बना था. गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन के बाद साउथ अफ्रीकी हेड कोच कोच शुक्री से पूछा गया था कि लीड होने के बावजूद उन्होंने दूसरी पारी में बल्लेबाजी क्यों की. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो टीम इंडिया को गिड़गिड़ाते हुए देखना चाहते हैं. ये बयान काफी विवादों में रहा. साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में टीम इंडिया ने हरा दिया. इसके बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुक्री से हाथ नहीं मिलाया. अब इसके पीछे की सच्चाई सामने आ गई है.

विज्ञापन

क्या रोहित-विराट ने नहीं मिलाया शुक्री से हाथ?

पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रन से साउथ अफ्रीका को हराया था. इसके बाद दोनों टीमों के बीच हैंडशेक हुआ. इसी का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें देखकर लग रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों ने साउथ अफ्रीकी कोच से हाथ नहीं मिलाया. फैंस इसे शुक्री के ग्रोवेल कमेंट से जोड़ रहे थे और कह रहे थे कि विराट-रोहित उनसे नाराज हैं. इसी कारण उन्होंने हैंडशेक नहीं किया. आप नीचे वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

आप नीचे फैंस के रिएक्शन भी देख सकते हैं:

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

अब दूसरे एंगल से वीडियो सामने आ रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीकी कोच शुक्री कॉनराड से हाथ मिलाया था. हालांकि, विराट कोहली के उनसे हैंडशेक का कोई सबूत नहीं मिला है. ऐसा लग रहा है कि जैसे विराट ने सही में कॉनराड को इग्नोर कर दिया.

आप नीचे दूसरे एंगल के लिया गया वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को मिली जीत

रांची में विजय के बाद टीम इंडिया रायपुर में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरी थी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 359 रनों का लक्ष्य सामने रखा. साउथ अफ्रीका ने जवाब में 49.2 ओवरों में लक्ष्य का 4 विकेट रहते हुए पीछा कर लिया. सीरीज में साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया 1-1 की बराबरी पर है और 6 दिसंबर को श्रृंखला का फैसला आएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ