Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 WC 2026 के बीच KL Rahul ने मचाया बल्ले से गदर, इस टूर्नामेंट में ठोका दमदार शतक

KL Rahul Century: भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किए केएल राहुल बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे हैं. कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए उन्होंने मुंबई के खिलाफ जोरदार शतक जमाया है.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 9, 2026 13:01
KL Rahul smashed brilliant Century against Mumbai

KL Rahul Century: भले ही टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में केएल राहुल भारतीय टीम का हिस्सा ना हों, लेकिन वह बल्ले से लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई के खिलाफ खेलते हुए राहुल ने जोरदार शतक ठोक डाला है.

राहुल की सेंचुरी के बूते कर्नाटक जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी है. लंच ब्रेक तक राहुल 130 रन ठोक चुके हैं और मुंबई के बॉलर्स की जमकर खबर ले रहे हैं. स्मरण रविचंद्रन राहुल का भरपूर साथ निभा रहे हैं और दोनों के बीच 146 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

---विज्ञापन---

राहुल ने ठोका दमदार शतक

मुंबई से चौथी पारी में मिले 325 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. मंयक अग्रवाल महज 3 रन बनाकर चलते बने थे. इसके बाद राहुल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े. पडिक्कल 39 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन राहुल एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का 24वां शतक पूरा किया.

राहुल ने अपनी सेंचुरी 147 गेंदों में पूरी की. लंच ब्रेक तक राहुल 14 चौके और एक सिक्स की मदद से 130 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं. कर्नाटक ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 265 रन लगा दिए हैं और टीम जीत से महज 60 रन दूर है. स्मरण भी 81 गेंदों में 64 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और राहुल का भरपूर साथ निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026 के डेब्यू मैच में इटली के कप्तान संग हुआ बड़ा हादसा! बीच मैदान पर दर्द से छटपटाते दिखे Wayne Madsen

गजब की फॉर्म में राहुल

केएल राहुल की हालिया फॉर्म शानदार रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी राहुल का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने दूसरे वनडे में 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी राहुल ने कमाल का प्रदर्शन किया था और दो बैक टू बैक फिफ्टी जमाई थी.

First published on: Feb 09, 2026 01:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.