IND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट फाइनल में 3 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हुई थी. भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया. इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपना 100वां टी-20आई मुकाबला खेला और इतिहास रच दिया. वह भारत की ओर से 100वां टी-20आई मैच खेलने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए.
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20आई मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. रोहित ने 159 मैच खेले हैं. इसके अलावा दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने 138 मैच खेले हैं. वहीं, विराट कोहली 125 टी-20 मैच के साथ तीसरे नंबर पर हैं. चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 113 टी-20 मैच भारत के लिए खेले हैं. वहीं, पांचवें नंबर पर अक्षर पटेल हैं. उन्होंने 107 टी-20 मैच खेले हैं.
जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. वह भारत के लिए 100 टी-20 खेलने वाले छठे खिलाड़ी, जबकि वह पहले गेंदबाज बने हैं. बुमराह से पहले किसी बल्लेबाज या ऑलराउंडर ने ही 100 टी-20 मैच भारत के लिए खेला था. लेकिन अब जस्सी इस मामले में पहले गेंदबाज बने हैं.
कैसा रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन?
जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में किफायती गेंदबाजी की. हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. जस्सी ने 4 ओवर में 8.20 की इकोनॉमी रेट के साथ 33 रन खर्च किए थे. बुमराह ने किफायती गेंदबाजी की और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को काबू में रखा.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर
भारत ने 19 रनों से जीता गोल्ड मेडल मुकाबला
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाए थे. सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए. उन्होंने 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 22 गेंदों में 51 रन बनाए. इसके अलावा शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया. कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 24 गेंदों में 21 रनों की पारी निकली.
212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा सैम अयूब ने 22 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. इस तरह भारत ने 19 रनों से मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड, अभिषेक शर्मा बने हीरो
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
5 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
5 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines