Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

टीम इंडिया के इस ‘घायल शेर’ की दहाड़ जरूरी, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में साबित हो सकते हैं ट्रंप कार्ड

ICC T20 World Cup 2026: भारत को इस बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप को अपने घर में डिफेंड करना है, इसके लिए टीम इंडिया को ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है, जो दवाब में अच्छी पारी खेल सकता है. इरफान पठान ने ऐसे ही एक बैटर का नाम लिया है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Jan 30, 2026 15:58
Indian Cricket team

Irfan Pathan Praises Tilak Varma: भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने वाला है. टीम इंडिया हर हाल में अपनी इस ट्रॉफी को डिफेंड करने की कोशिश करेगी. सूर्यकुमार यादव की सेना पूरी तरह तैयार है जिससे बाकी टीमों में खौफ पैदा होना लाजमी है. इरफान पठान का मानना है कि इस ग्लोबल टूर्नामेंट एक खास बल्लेबाज की जरूरत है जो अभी इंजरी का सामना कर रहे हैं.

तिलक वर्मा की तारीफ

इरफान पठान ने टीम इंडिया के मॉडर्न हाई-ऑक्टेन बल्लेबाजी अंदाज की तारीफ की, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि जब चीजें प्लान के मुताबिक नहीं चलतीं, तो कोई तिलक वर्मा जैसा खिलाड़ी टीम को संजीवनी देने के लिए आगे आता है. लेफ्ट-हैंडेड बल्लेबाज ने पहले ही दबाव में कुछ शानदार पारियां खेली हैं, जिनमें 2025 का एशिया कप फाइनल पाकिस्तान के खिलाफ इनिंग शामिल है. तिलक ने इस मैच में 53 गेंदों में 69 रन बनाए थे और भारत को एशियन चैंपियन बनाया था.

---विज्ञापन---

‘प्रेशर में खेलने वाला प्लेयर’

इरफान पठान ने ‘रेवस्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि ये तरीका सचमुच में अच्छा है, लेकिन मुझे सच में लगता है कि इस टीम में तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी बहुत जरूरी हैं, क्योंकि जब दबाव होगा, या जब गेंद पकड़ने लगेगी, तो वह खेल में आएंगे, क्योंकि वो परसेंटेज क्रिकेट खेलते हैं. इस टीम में हर कोई अग्रेसिव खेलता है, जो शानदार है, लेकिन आपको तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी की जरूरत है.’

यह भी पढ़ें- कौन हैं ऑस्ट्रेलियन वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान सोफी मोलिनेक्स? RCB फ्रेंचाइजी का रह चुकी हैं हिस्सा

---विज्ञापन---

इंजरी से रिकवर कर रहे हैं तिलक

तिलक वर्मा इस वक्त इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं और इस महीने की शुरुआत में इमरजेंसी सर्जरी करवाई थी. हालांकि उम्मीद है कि वो 7 फरवरी को वानखेडे स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत के पहले मैच के लिए फिट हो जाएंगे. भारत को अपने ग्रुप में पाकिस्तान, नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ भी खेलना है.

First published on: Jan 30, 2026 03:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.