युवा वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया दम, मोहम्मद सिराज के एक ओवर में बनाए 14 रन, टीम इंडिया के लिए ठोक दी दावेदारी

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के ओवर में खूब रन बनाए. उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए दावेदारी ठोक दी है.

vaibhav sooryavanshi smashed 14 runs in mohammed siraj over

वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज के ओवर में बनाए 14 रन (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09 and Screengrab)

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच भिड़ंत हो रही है. वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं और पिछले मैच में बड़ी पारी खेलने के बाद उनका आत्मविश्वास अलग लेवल पर है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के समापन के बाद मोहम्मद सिराज साउथ जोन की टीम से जुड़ गए और दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेल रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड समेत बड़े-बड़े गेंदबाजों की धुनाई की है. अब उन्होंने मोहम्मद सिराज को आड़े हाथ लिया.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज के ओवर में ठोके 14 रन

वैभव सूर्यवंशी साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शानदार टच में नजर आए. पारी के 7वें ओवर में वैभव का अलग ही अंदाज देखने को मिला. मोहम्मद सिराज दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं. उनके ओवर में संभलकर खेलने के बजाय वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक रवैया दिखाया. उन्होंने 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर बैकफुट पंच लगाकर चौका जड़ा.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज की अगली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने फिर आक्रामक शॉट खेला और लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का जड़ दिया. सिराज ने दो अच्छी गेंदें डालकर वापसी की, लेकिन ओवर की आखिरी बॉल पर एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी का पलड़ा भारी रहा. उन्होंने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से चौका जड़ दिया. सूर्यवंशी ने सिराज के इस ओवर में 14 रन ठोक दिए.

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 44 रनों की पारी

वैभव सूर्यवंशी अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और दलीप ट्रॉफी फाइनल जैसे महत्वपूर्ण मैच में भी 15 वर्षीय स्टार ने अपना तरीका नहीं बदला. वैभव ने पहली पारी में 37 गेंदों पर 44 रन बनाए. सूर्यवंशी ने 118.92 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 1 छक्का जड़ा. पारी के 15वें ओवर में चमा मिलिंद की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में सूर्यवंशी ने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी को कैच थमा दिया और आउट हो गए.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए ठोकी दावेदारी

वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया था, जबकि टीम में उनसे भी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे. ईस्ट जोन के चयनकर्ताओं ने बताया कि वह वैभव सूर्यवंशी को फ्यूचर स्टार के रूप में देख रहे हैं और उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डालना चाहते हैं, ताकि वह खुद को साबित कर पाएं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में रन बनाकर खुद को साबित किया है. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 8 रन बनाए, लेकिन सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 92 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में 40 रन जड़े. अब उन्होंने फाइनल में भी 48 रन बनाए हैं. वैभव बैकअप ओपनर के रूप में टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ