IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला. वो इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए और शून्य के स्कोर पर अर्शदीप सिंह का शिकार बने. सूर्या इस सीजन 5 मुकाबले खेल चुके हैं लेकिन केवल एक ही मैच में अर्धशतक लगा पाए हैं. टीम इंडिया के लिए खेलते हुए विश्व कप में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा था. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं. उनके प्रदर्शन को देखते हुए लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
MI पर बोझ बने सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव पहले मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर की जान माने जाते थे. उन्होंने टीम को कई अहम पारियां खेलते हुए मैच जिताए हैं. पिछले सीजन में भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 717 रन बनाए थे.इस सीजन की बात करें तो उन्होंने अभी तक 5 मैचों में महज 106 रन ही बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 21.20 का रहा है. टी20 विश्व कप में भी उनकी यूएसए के खिलाफ पारी को हटा दें तो उसके अलावा वो कुछ खास नहीं कर पाए थे.
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
ये भी पढ़िए- विराट की ‘क्यूटी’ बनीं जर्मन ब्यूटी, एक लाइक से फिर मचा बवाल! किसने जीता किंग कोहली का दिल ?
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 min agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines