विराट की 'क्यूटी' बनीं जर्मन ब्यूटी, एक लाइक से फिर मचा बवाल! किसने जीता किंग कोहली का दिल?
Who is German influencer Lizzlazz: विराट कोहली एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर एक लाइक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने एक जर्मन इंफ्लूएंसर की तस्वीर लाइक की है जिसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर मीम्स बन रहे हैं.

Who is German influencer Lizzlazz: भारत में इन दिनों आईपीएल का रोमांच देखने को मिल रहा है. इसी बीच विराट कोहली एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम लाइक को लेकर चर्चा में आ चुके हैं. उनके लाइक का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि उन्होंने एक जर्मन इंफ्लूएंसर लिजलाज की तस्वीर को लाइक किया है. इसे देखते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है लेकिन अभी तक विराट की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है.
जर्मन इंफ्लूएंसर की लाइक हुई तस्वीर
2 / 7विराट कोहली की तरफ से जर्मन इंफ्लूएंसर लिजलाज की तस्वीर लाइक शो हो रही है. लिजलाज आरसीबी की बहुत बड़ी फैन हैं और वो ये बात कई इंटरव्यू में बोल भी चुकी हैं. इस स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है.
विराट की फैन हैं जर्मन इंफ्लूएंसर
3 / 7जर्मन इंफ्लूएंसर लिजलाज खुद को विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन बताती हैं. इसका जिक्र उन्होंने कई इंटरव्यू में किया है. इसी के साथ वो की तस्वीर और वीडियो में आरसीबी की जर्सी में नजर आ चुकी हैं. उनका इंस्टाग्राम हैंडल lizlaz_tv नाम से है.
4 लाख से ज्यादा हैं फॉलोअर्स
4 / 7लिजलाज एक सोशल मीडिया क्रिएटर और ट्रैवल व्लॉगर हैं. इसी के साथ वो एक लाइफ सेविंग स्विमर भी हैं. वो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय संस्कृति और भारत के लजीज खाने से जुड़े व्लॉग शेयर करती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 28 हजार फॉलोअर्स हैं.
फैंस ले रहे सोशल मीडिया पर मजे
5 / 7इस बात के सामने आने के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर विराट कोहली के मजे ले रहे हैं. उनको लेकर कई तरह के मीम बन रहे हैं, जिसके ऊपर कमाल के रिएक्शन सामने आ रहे हैं.
पहले भी हो चुका है ऐसा
6 / 7इससे पहले विराट कोहली ने अवनीत कौर की तस्वीर लाइक की थी तो उन्होंने इसके लिए इंस्टाग्राम के एल्गोरिद्म बताया था. इसके लिए उनकी तरफ से एक स्टोरी पोस्ट करते हुए सफाई पेश की गई थी. ऐसे में अब जर्मन इंफ्लूएंसर के लाइक को लेकर भी मजाक बनाया जा रहा है.
चहल ने भी कमेंट कर लिए मजे
7 / 7इस लाइक के सामने आने के बाद फैंस को विराट कोहली से मजे ले ही रहे थे तो वहीं टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने भी कमेंट किया है. उन्होंने कोहली के मजे लेते हुए तस्वीर पर एल्गोरिद्म कमेंट किया है. इस कमेंट के ऊपर 11 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं.