IPL 2026: मैदान पर छाए अर्शदीप सिंह, स्टैंड्स में रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने बिखेरा जादू, वायरल तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान
IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह की फॉर्म में वापसी हो चुकी है. उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ इस मैच में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी स्टैंड्स से महफिल लूटने का काम किया. पंजाब को चीयर करते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम इस समय टूर्नामेंट में सबसे बैलेंस टीम नजर आ रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी अपनी लय वापस पाते हुए नजर आए. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. इसी के साथ अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी स्टैंड्स से हर किसी का ध्यान खींचा. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
मैच में अर्शदीप का जलवा
2 / 6मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. इसी के साथ वो 19 साल के आईपीएल इतिहास में पंजाब के लिए 100 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाजी भी बने.
कौन हैं अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?
3 / 6अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम समरीन कौर है और वो मॉडल एक्ट्रेस हैं. साल 2018 में वो मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. इसी के साथ वो कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. हाल ही के दिनों में अर्शदीप और उनको साथ में कई बार देखा गया है.
पंजाब को चीयर करने पहुंची समरीन
4 / 6अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर इस मैच में पंजाब को चीयर करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची. एक तरफ अर्शदीप ने धांसू गेंदबाजी कर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा तो वहीं दूसरी तरफ समरीन ने भी अपनी खूबसूरती और चीयर करने के अंदाज से फैंस का ध्यान खींचा.
समरीन की तस्वीरें वायरल
5 / 6वानखेड़े में पंजाब को चीयर करते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अर्शदीप ने जब रदरफोर्ड को क्लीन बोल्ड किया तो स्टैंड्स में समरीन खुशी से झूम उठीं, जिसकी बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं.
बीच आईपीएल हुआ खुलासा
6 / 6अर्शदीप सिंह की एक स्नैप स्टोरी के जरिए इस दोनों के रिश्तों का खुलासा हुआ है. आईपीएल से पहले तक इन दोनों के बीच क्या है किसी को कुछ नहीं पता था. इसके बाद दोनों को एक दूसरे के साथ भी स्पॉट किया गया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर तेजी से इन दोनों के रिलेशन की बात होने लगी.