SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सीजन 19 के 10वां मुकाबला खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला. मैच में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 156 रन बनाए. जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आखिरी ओवर में 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
सनराइजर्स हैदराबाद की क्लासेन-रेड्डी ने बचाई इज्जत
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. टीम ने सिर्फ 26 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिया था. ट्रेविस हेड ने 7 रन बनाए, तो वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने 14 रन जोड़े. अभिषेक शर्मा जहां अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं कप्तान ईशान किशन ने सिर्फ 1 रन ही बनाया. जिसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 41 गेंदों में 62 रनों की अच्छी पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए नीतीश कुमार रेड्डी ने 33 गेंदों में 56 रन जोड़े. जिसके बाद पारी अंत में फिर से लड़खड़ा गई. जिसके कारण ही टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.
🚨 RISHABH PANT – THE HERO OF LSG 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 5, 2026
– First win for Lucknow Super Giants in IPL 2026, What a finish by Pant. pic.twitter.com/xWDvi6qoMc
ये भी पढ़ें: ‘विदेशी खिलाड़ी’ कहे जाने पर Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी, लंदन शिफ्ट होने के सवाल पर दिया करारा जवाब
ऋषभ पंत के दम पर जीता लखनऊ सुपर जायंट्स
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. मिचेल मार्श सिर्फ 14 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए. सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 45 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 50 गेंदों में नाबाद 68 रनों की पारी खेली. अब्दुल समद ने अंत में आकर 16 रन बनाए. जिसके कारण ही आखिरी ओवर में लखनऊ की टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया. पिछले सीजन फेल होने वाले पंत ने अपनी टीम को मैच जिताया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्ष दुबे ने 2 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, अचानक अपने वतन लौटा ये विदेशी खिलाड़ी










