---विज्ञापन---

बांग्लादेश क्रिकेट में फिर ‘बगावत’, T20 World Cup के बाद नया विवाद शुरू! एक साथ आए 4 इस्तीफे

Bangladesh Cricket Board: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड विवादों में रहा था. सरकार ने अपनी टीम को भारत आकर खेलने की अनुमति नहीं दी थी. सरकार के लगातार दखल के चलते अब BCB में नया विवाद शुरू हो गया है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड विवाद

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था.

BCB ने श्रीलंका में खेलने की मांग की थी, जिसे ICC ने अस्वीकार कर दिया था, जिसके कारण बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाया.

BCB में सरकार के लगातार दखल के कारण चार अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है.

अध्यक्ष का रुख

BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने सरकार के दखल पर निराशा व्यक्त की है, लेकिन पद न छोड़ने का संकेत दिया है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में बगावत
---विज्ञापन---

Bangladesh Cricket Board: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड काफी विवादों में रहा था. उन्होंने अपनी टीम को भारत में खेलने के लिए भेजने से इनकार कर दिया था. उन्होंने श्रीलंका में खेलने की मांग रखी थी, जिसे ICC ने ठुकरा दिया था. बांग्लादेश को इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिला था. उस मामले में बांग्लादेश सरकार का काफी दखल देखने को मिला था. अब इसी से जुड़ा नया विवाद शुरू हो गया है.

BCB में नया विवाद शुरू

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में लगातार सरकार का दखल देखने को मिल रहा है. इसी वजह से अब BCB से एक साथ चार अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम का बयान सामने आया है और उन्होंने संकेत दिए हैं कि भले ही सरकार दखल दे रही है, लेकिन वो अपना पद नहीं छोड़ेंगे. वो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आगे बढ़ाना चाहते हैं. अमीनुल सरकार के क्रिकेट में दखल से बेहद निराश हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL से PSL तक… दुनिया की अलग-अलग लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन? दिग्गजों से भरी है लिस्ट

First published on: Apr 06, 2026 01:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola