हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: ऋषभ पंत का आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब, LSG की जीत के बाद बोले- मैं नहीं, मेरा बल्ला बोलता है!

Rishabh Pant Reply to Critics: ऋषभ पंत ने अपने अर्धशतक के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद पर 5 विकेट से जीत दिलाई. मैच के बाद ऋषभ पंत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई और उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया.

विज्ञापन
ऋषभ पंत का आलोचकों को जवाब

Rishabh Pant Reply to Critics: IPL 2026 में 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स को अपनी पहली जीत मिली. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद LSG का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुआ. ऋषभ पंत पहले मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और कई लोग उनकी आलोचना कर रहे थे. SRH के खिलाफ रन चेज में उनसे बहुत उम्मीदें थीं. पंत ने 50 गेंदों में नाबाद 68 रन की पारी खेलकर LSG को जीत दिलाई. मैच के बाद उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया.

‘मैं नहीं, मेरा बल्ला बोलता है’

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने SRH पर जीत और अपनी पारी के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘कोई भी मैच परफेक्ट नहीं होता है. आपको मैनेजमेंट के तौर पर सोचना पड़ता है लेकिन कई बार मैदान के अंदर जो होता है, उसकी भी तारीफ बनती है. हमारे बीच सिर्फ प्लान को फॉलो करने की बात हुई थी. अपनी तैयारी पर भरोसा रखना और उसे मैच में लागू करना जरूरी है. जब आप निराश करते हैं, तब आलोचना हो सकती है. हालांकि, एक टीम के तौर पर हम सीखने और हर मैच के साथ बेहतर होने की कोशिश करते हैं.’

पंत ने आगे कहा, ‘सबकुछ ठीक है. मेरा लक्ष्य अच्छी तरह से तैयारी करने पर था. मैं लगातार मेहनत कर रहा था और अपनी पूरी जान झोंक दी थी. मैं सिर्फ अपने बल्ले को बात करने देता हूं. मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता है. मैं टीम और मेरी मैनेजमेंट के साथ हूं. मेरे लिए मेहनत करना मायने रखता है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ‘हार की हैट्रिक’ से टूटे CSK के कप्तान ऋतुराज! किस पर फोड़ा RCB से मिली शिकस्त का ठीकरा?

5 विकेट से LSG ने जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया और 4 ओवर में मात्र 9 रन देकर 2 विकेट किए. इसके अलावा प्रिंस यादव और आवेश खान ने भी 2-2 विकेट झटके. सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी के अर्धशतक के दम पर 156 रन बोर्ड पर लगा दिए. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्करम ने 45 और ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रन की पारी खेली. LSG ने 5 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: 250 रन लुटाए, फिर बल्लेबाजों ने टेके घुटने… ये हैं RCB के खिलाफ CSK की हार के 5 सबसे बड़े ‘विलेन’!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola