IPL 2026: 250 रन लुटाए, फिर बल्लेबाजों ने टेके घुटने... ये हैं RCB के खिलाफ CSK की हार के 5 सबसे बड़े 'विलेन'!
CSK Loss Against RCB: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया. इस मुकाबले में CSK के कुछ खिलाड़ी फ्लॉप रहे. अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते, तो शायद मैच का नतीजा कुछ और होता.

CSK Loss Against RCB: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK को 43 रन से शिकस्त मिली. RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन का लक्ष्य रखा. CSK की टीम 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. CSK की इस हार के कुछ विलेन हैं. अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते, तो शायद चीजें चेन्नई सुपर किंग्स के पक्ष में जाती.
संजू सैमसन
2 / 6संजू सैमसन की IPL 2026 में नई शुरुआत बेहद निराशाजनक साबित हुई है. CSK के लिए शुरुआती दो मैचों में संजू फ्लॉप रहे. RCB के खिलाफ रन चेज में सैमसन के पास अपनी छाप छोड़ने का शानदार मौका था लेकिन वो मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए.
ऋतुराज गायकवाड़
3 / 6कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद माना है कि 251 रन का लक्ष्य चेज करने उतरी CSK टीम के लिए उनका योगदान देना जरूरी था. ऋतुराज मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए. चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार के एक विलेन वो भी रहे.
नूर अहमद
4 / 6नूर अहमद के लिए पिछला सीजन काफी शानदार रहा था. CSK को इस साल भी उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद थी. हालांकि, नूर ने 4 ओवर में 49 रन लुटा दिए और कोई भी विकेट नहीं झटका. CSK का गेंदबाजी अटैक नूर पर निर्भर है और उनके लिए विकेट लेना बहुत जरूरी है.
आयुष म्हात्रे
5 / 6आयुष म्हात्रे पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मैच में शानदार टच में नजर आए थे. उनके पास अपनी फॉर्म को RCB के खिलाफ जारी रखने का मौका था लेकिन वो तीन गेंदों में मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए. पहला विकेट गंवाने के बाद म्हात्रे को संभलकर खेलना चाहिए था.
कार्तिक शर्मा
6 / 6कार्तिक शर्मा को CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. हालांकि, शर्मा का प्रदर्शन अब तक उनकी कीमत को सही साबित नहीं कर पाया है. कार्तिक शर्मा के पास RCB के खिलाफ बड़े स्टेज पर धमाल मचाने का मौका था लेकिन वो बुरी तरह फेल हो गए और 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.