CSK vs RR Match: IPL 2026 की धमाकेदार शुरू हो गई है और पिछले दो मैच बेहतरीन साबित हुए हैं. अब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होने वाली है. दोनों टीमें गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए पिछला सीजन भूलने लायक रहा था. इसी वजह से अब दोनों जीत के साथ नए सत्र की शुरुआत करना चाहेंगे. CSK और RR के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है. आइए उनके हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.
CSK vs RR, हेड टू हेड रिकॉर्ड
- मैच खेले: 31
- CSK की जीत: 16
- RR की जीत: 15
- नो रिजल्ट: 0
- टाई: 0
CSK vs RR के पिछले 5 मैचों के नतीजे
- RR ने 6 विकेट से CSK के खिलाफ जीत हासिल की - 20 मई 2025 (दिल्ली)
- RR ने 6 रन से CSK को हराया - 30 मार्च 2025 (गुवाहाटी)
- CSK ने RR पर 5 विकेट से जीत हासिल की - 27 अप्रैल 2024 (चेन्नई)
- RR ने 32 रन से CSK के खिलाफ जीत हासिल की - 27 अप्रैल 2023 (जयपुर)
- RR ने 3 रन से CSK को पराजित किया - 12 अप्रैल 2023 (चेन्नई)
ये भी पढ़ें:- ‘फखर जमान का करियर खत्म…’ PSL में बॉल टैंपरिंग मामले पर आई दिग्गजों की प्रतिक्रिया, साथी खिलाड़ियों ने झाड़ लिया पल्ला!
धोनी के बिना CSK खत्म कर पाएगी हार का सिलसिला?
CSK के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL में पिछले कुछ मैच अच्छे नहीं रहे हैं. अगर उनके बीच पिछले 5 मैचों की बात की जाए, तो चार में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है. सिर्फ एक बार CSK ने राजस्थान रॉयल्स को पराजित किया है. अब 30 मार्च को चेन्नई की टीम के लिए मुश्किल और बढ़ती हुई नजर आ रही है, क्योंकि एमएस धोनी इस मैच में नहीं खेलेंगे. काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण वो दो हफ्तों के लिए बाहर हैं. उनकी गैरमौजूदगी में CSK के लिए RR के खिलाफ हार का सिलसिला खत्म करना आसान नहीं होगा.
CSK vs RR: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
RR की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा. (इम्पैक्ट प्लेयर: नांद्रे बर्गर)
CSK की संभावित प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज. (इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान)
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: पहले मैच में ऐसी नजर आ रही CSK और RR की प्लेइंग 11! कौन लेगा चेन्नई की टीम में एमएस धोनी की जगह?
CSK vs RR Match: IPL 2026 की धमाकेदार शुरू हो गई है और पिछले दो मैच बेहतरीन साबित हुए हैं. अब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होने वाली है. दोनों टीमें गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए पिछला सीजन भूलने लायक रहा था. इसी वजह से अब दोनों जीत के साथ नए सत्र की शुरुआत करना चाहेंगे. CSK और RR के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है. आइए उनके हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.
CSK vs RR, हेड टू हेड रिकॉर्ड
- मैच खेले: 31
- CSK की जीत: 16
- RR की जीत: 15
- नो रिजल्ट: 0
- टाई: 0
CSK vs RR के पिछले 5 मैचों के नतीजे
- RR ने 6 विकेट से CSK के खिलाफ जीत हासिल की – 20 मई 2025 (दिल्ली)
- RR ने 6 रन से CSK को हराया – 30 मार्च 2025 (गुवाहाटी)
- CSK ने RR पर 5 विकेट से जीत हासिल की – 27 अप्रैल 2024 (चेन्नई)
- RR ने 32 रन से CSK के खिलाफ जीत हासिल की – 27 अप्रैल 2023 (जयपुर)
- RR ने 3 रन से CSK को पराजित किया – 12 अप्रैल 2023 (चेन्नई)