'फखर जमान का करियर खत्म...' PSL में बॉल टैंपरिंग मामले पर आई दिग्गजों की प्रतिक्रिया, साथी खिलाड़ियों ने झाड़ लिया पल्ला!

Reactions on Ball Tampering Incident: PSL में बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आया. एक बार फिर पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने शर्मसार हुआ है. अब इस मामले पर कई रिएक्शन सामने आए हैं.

PSL 2026 (1)
1 / 6

Reactions on Ball Tampering Incident: पाकिस्तान सुपर लीग में बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आया है. फखर जमान, शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ पर गेंद से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं. अब पूरी दुनिया में पाकिस्तान की बेइज्जती हो रही है. मैच के बाद अब लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के खिलाड़ियों के अलावा इस मामले पर दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?2 / 6

कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स का मैच आखिरी ओवर तक गया. ओवर शुरू करने से पहले गेंदबाज हारिस रऊफ की कप्तान शाहीन अफरीदी और फखर जमान से बात हो रही थी. इसी बीच बॉल टैंपरिंग के आरोप लगे. अंपायर्स ने बाद में गेंद ली और लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनल्टी लगा दी. अंत में इसी वजह से कराची किंग्स ने 3 गेंद रहते मैच जीत लिया.

विज्ञापन

सिकंदर रजा क्या बोले?

सिकंदर रजा क्या बोले?3 / 6

सिकंदर रजा ने बॉल टैंपरिंग के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अंपायर्स ने हमें अपनी फील्डिंग पोजीशन पर खड़े रहने के लिए कहा था. हमें समय के साथ पूरी जानकारी मिलेगी. जब तक सबूत नहीं मिल जाते, किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. यह एक बड़ा फैसला है और अभी तक हमें पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया.'

बासित अली ने किया बड़ा दावा

बासित अली ने किया बड़ा दावा4 / 6

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बॉल टैंपरिंग विवाद पर चुप्पी तोड़ी. उन्हें लगता है कि फखर जमान का करियर यहां से खत्म हो सकता है. उन्होंने कहा, 'फखर जमान के लिए चीजें खत्म हो सकती हैं. सबूत सामने आ गए हैं और अब उन पर भारी जुर्माना जरूर लग सकता है.'

विज्ञापन

'हारिस, शाहीन और फखर जिम्मेदार'

'हारिस, शाहीन और फखर जिम्मेदार'5 / 6

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल का मानना है कि फखर जमान के साथ-साथ शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ भी जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा, 'सिर्फ फखर ही नहीं, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ भी जिम्मेदार हैं. उन पर बैन भी लग सकता है.'

पल्ला झाड़ते नजर आए मीर हमजा

पल्ला झाड़ते नजर आए मीर हमजा6 / 6

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कराची किंग्स के खिलाड़ी मीर हमजा बॉल टैंपरिंग के सवालों से बचते हुए नजर आए. उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद थी कि सबसे पहला सवाल यही होगा. मैं बाहर बालकनी में बैठा हुआ था. मैंने कुछ देखा ही नहीं. मैं मैच देख रहा था और अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर रहा था.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन