IPL 2026: पहले मैच में ऐसी नजर आ रही CSK और RR की प्लेइंग 11! कौन लेगा चेन्नई की टीम में एमएस धोनी की जगह?

CSK and RR Possible Playing 11: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 30 मार्च यानी आज गुवाहाटी में मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं.

CSK RR
1 / 6

CSK and RR Possible Playing 11: IPL 2026 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. 30 मार्च यानी आज गुवाहाटी में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. CSK और RR, दोनों के लिए पिछला सीजन भूलने लायक रहा था. इस साल उनकी टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. सभी के मन में सवाल है कि दोनों टीमें किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती हैं. आइए CSK और RR की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के नए एरा की शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स के नए एरा की शुरुआत2 / 6

संजू सैमसन के ट्रेड के बाद राजस्थान रॉयल्स की नई शुरुआत हो गई है. अब रियान पराग RR के नए कप्तान बन गए हैं. टीम में रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई जैसे तगड़े खिलाड़ियों की एंट्री भी हो गई है. पिछले साल के मुकाबले उनकी टीम अधिक स्थिर दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 113 / 6

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा. (इम्पैक्ट प्लेयर: नांद्रे बर्गर)

CSK को एमएस धोनी की खलेगी कमी

CSK को एमएस धोनी की खलेगी कमी4 / 6

एमएस धोनी को पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव है. इसी वजह से वो शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो चुके हैं. वो चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा हैं और अब इस टीम को धोनी की कमी जरूर खलेगी. उनकी जगह कार्तिक शर्मा को खेलने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस भी पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

विज्ञापन

कैसी हो सकती है CSK की प्लेइंग 11?

कैसी हो सकती है CSK की प्लेइंग 11?5 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज. (इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान)

CSK vs RR मैच में किसका पलड़ा भारी?

CSK vs RR मैच में किसका पलड़ा भारी?6 / 6

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स, दोनों ही टीमें चोट से परेशान रही हैं. सैम करन चोटिल होने के कारण RR के लिए IPL 2026 नहीं खेल पाएंगे, वहीं CSK के डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी और स्पेंसर जॉनसन चोटिल हैं. इन सभी चीजों के बावजूद, अगर दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 देखें, तो RR मजबूत नजर आ रही है. धोनी और ब्रेविस की कमी खल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन