---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

CSK vs GT: धीमी बल्लेबाजी के कारण सीएसके के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम

CSK vs GT: आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही ऋतुराज गायकवाड़ की टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है.

---विज्ञापन---

CSK vs GT: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना 8वां मुकाबला खेल रही है. मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसे सही साबित करते हुए गेंदबाजों ने सीएसके के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. जिसके कारण ही मुकाबले में चेन्नई की टीम ने बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है. इसी के साथ वो ऐसा शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली दूसरी टीम बन गई है. 

चेन्नई सुपर किंग्स के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. 37 रनों पर ही टीम ने 4 विकेट गंवा दिया. पावरप्ले में टीम 3 विकेट गंवाकर 28 रन ही बना सकी. इस सीजन का ये दूसरा सबसे खराब पावरप्ले स्कोर रहा. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लखनऊ के खिलाफ 22 रन ही बनाए थे. 10 ओवर में टीम ने 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 43 रन ही बनाए. 

---विज्ञापन---

आईपीएल 2026 में ये पहले 10 ओवरों में दूसरा सबसे शर्मनाक स्कोर है. सनराइजर्स की टीम ने 35 रन ही बनाए थे. वहीं चेपॉक के मैदान पर पहले 10 ओवरों में ये दूसरा शर्मनाक स्कोर है. इससे पहले 2019 में सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ 42 रन बनाए थे. चेन्नई ने 12 ओवरों में 50 रनों का आंकड़ा पार किया. ये आईपीएल इतिहास में सीएसके का दूसरा सबसे स्लो टीम का पचासा है. इससे पहले सीएसके की टीम ने 2011 में आरसीबी के 12.1 ओवर में 50 रन बनाए थे.  

ये भी पढ़ें: ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, एक नए चेहरे को मिला मौका

---विज्ञापन---

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बचाई इज्जत 

संजू सैमसन, उर्विल पटेल और सरफराज खान खराब शॉट खेलकर पावरप्ले में ही आउट हो गए. डेवाल्ड ब्रेविस ने भी निराश किया. जिसके कारण ही 100 रन भी सीएसके के लिए एक समय मुश्किल लग रहा था. लेकिन उसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जिम्मेदारी संभाली और 60 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए. शिवम दुबे ने 22 रन तो वहीं जेमी ओवरटन ने 6 गेंदों में 18 रन बनाकर उनका साथ दिया. जिसके कारण ही सीएसके की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 158 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए. वहीं अरशद खान को 2 सफलता मिली. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: रविचंद्रन अश्विन ने बताया क्यों DC vs PBKS मैच में छूटे इतने ज्यादा कैच, करुण नायर का किया बचाव

---विज्ञापन---

First published on: Apr 26, 2026 05:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola