ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, एक नए चेहरे को मिला मौका

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम अगले महीने अपने घर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ के खिलाफ 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया गया है.

Pakistan Women ODI Squad
1 / 7

Pakistan Women ODI Squad: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच अगले महीने 4 मई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम ऐलान कर दिया गया है. पाकिस्तान की इस टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जबकि एक अनकैप्ड खिलाड़ी को भी मौका मिला है.  

विज्ञापन

फातिमा सना करेंगी कप्तानी

फातिमा सना करेंगी कप्तानी2 / 7

फातिमा सना इस सीरीज में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी. उनके अलावा, टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिनमें आलिया रियाज, डायना बेग, मुनीबा अली और सिदरा अमीन जैसे नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका

एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका3 / 7

इस सीरीज के लिए पाकिस्तान के सिलेक्टर ने एक अनकैप्ड खिलाड़ी मोमिना रियासत को भी जगह दी है. मोमिना पहली बार पाकिस्तान की महिला वनडे टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है.

वनडे सीरीज का शेड्यूल

वनडे सीरीज का शेड्यूल4 / 7

यह तीन मैचों की वनडे सीरीज ICC महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा है और सीरीज के मुकाबले 4, 6 और 9 मई को खेले जाएंगे. सभी मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे. इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद पाकिस्तान टीम फिलहाल ICC महिला चैंपियनशिप में दो अंकों के साथ 5वें स्थान पर है और अब वह जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.

विज्ञापन

29 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचेगी जिम्बाब्वे की टीम

29 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचेगी जिम्बाब्वे की टीम5 / 7

जिम्बाब्वे की महिला टीम पहली बार पाकिस्तान दौरा करेगी, जिसके लिए टीम 29 अप्रैल को कराची पहुंचेगी. दोनों टीमें 30 अप्रैल से 3 मई तक नेशनल बैंक स्टेडियम में अभ्यास करेंगी. 4 से 9 मई तक होने वाले वनडे सीरीज के बाद 12, 14 और 15 मई को तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी. टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान बाद में किया जाएगा.

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वॉड

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वॉड6 / 7

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रुबाब.

विज्ञापन

रिजर्व खिलाड़ी

रिजर्व खिलाड़ी7 / 7

इस सीरीज के लिए पाकिस्तान ने 5 खिलाड़ियों को रिजर्व रखा है. रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में इरम जावेद, एमान फातिमा, सायरा जबीन, तुबा हसन और अंबर कायनात के नाम शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन