---विज्ञापन---

‘मेरा फैसला नहीं…’, कुलदीप यादव को टीम इंडिया से बाहर करने पर कोच मोर्ने मोर्केल का बड़ा बयान

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव को कोलंबो टेस्ट से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह सारांश जैन को खेलने का मौका दिया गया है. अब भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कुलदीप को बाहर करने पर बड़ा बयान दिया है.

---विज्ञापन---

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव को कोलंबो टेस्ट से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका दिया गया है. पहले टेस्ट में कुलदीप का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ था और उन्होंने दो पारियों में सिर्फ एक ही विकेट झटका था. कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट से पहले टॉस के दौरान बताया था कि कुलदीप वायरल इंफेक्शन के कारण बाहर हैं. अब भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कुलदीप को टीम से बाहर करने पर बड़ा बयान दिया है.

कुलदीप को लेकर क्या बोले मोर्ने मोर्केल?

भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगर कुलदीप यादव की तबीयत नहीं खराब हुई होती, तो शायद वह खेलते. उन्होंने साफ कर दिया कि प्रदर्शन के आधार पर कुलदीप को बाहर नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, ‘नहीं, यह मेरा फैसला नहीं है. मुझे लगता है कि उन्हें पहले टेस्ट में कुछ भूमिकाएं निभाने के लिए कहा गया था, जो हमारे के लिए एक कठिन टेस्ट बनकर साबित हुआ. मुझे लगता है कि उनका नाम सिलेक्शन के लिए चर्चा में जरूर रहता.’

---विज्ञापन---

खबर अपडेट की जा रही है…

First published on: Aug 27, 2026 06:46 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola