IND vs SLC XI: श्रीलंका में केएल राहुल की पारी पर लगा ब्रेक, अर्धशतक बनाने का मौका हाथ से निकला
टीम इंडिया इस समय कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेल रही है. मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का बेकार प्रदर्शन देखने को मिला है. केएल राहुल भी अर्धशतक बनाने में नाकाम रहे हैं.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Aug 8, 2026 13:48
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Aug 8, 2026 13:48
Share :
अर्धशतक से चूके केएल राहुल Photo: (ANI)
---विज्ञापन---
IND vs SLC XI: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. WTC प्वाइंट्स टेबल को देखते हुए ये सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है. इससे पहले भारतीय टीम कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेल रही है. भारत की शुरुआत बहुत खराब रही है. गेंदबाज कोई कमाल नहीं दिखा पाए. इसके बाद बल्लेबाजी में भी दम नहीं दिखा. टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी केएल राहुल भी लंबी पारी नहीं खेल पाए. उनका भी फ्लॉप शो ही देखने को मिला.
केएल राहुल 40 रन बनाकर आउट
शुभमन गिल इंजरी के कारण प्रैक्टिस मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं. बतौर ओपनर राहुल 67 गेदों में 40 रन बनाए. राहुल ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया. राहुल 10 रनों से अर्धशतक बनाने से चूक गए. हालांकि, उनकी ये पारी ज्यादा बढ़िया नहीं रही. उन्हें लंबे समय तक पिच पर टिके रहना चाहिए था. राहुल में आत्मविश्वास की कमी भी देखने को मिली. केसारा नुवंथा ने राहुल को अपनी गुगली में फंसाकर बोल्ड किया.
यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं. वो पहली बार श्रीलंका के दौरे पर गए हैं. यशस्वीर शुरुआत में ही शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. विश्वा फर्नांडो की दूसरी गेंद पर वो कैच थमा बैठे. प्रैक्टिस मैच में दोनों भारतीय ओपनर्स अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए. राहुल ने जरूर पिच पर टिकने की कोशिश की. जायसवाल थोड़ा जल्दबाजी में लगे. अब देखना होगा कि जायसवाल का आगे प्रदर्शन कैसा रहेगा. अगर उनका ऐसा ही हाल रहा तो फिर प्लेइंग-11 से भी ड्रॉप होना पड़ सकता है.
---विज्ञापन---
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन
श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ भारतीय गेंदबाज पहले दिन विकेट के लिए तरसते हुए नज़र आए. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और सारांश जैन को एक भी विकेट नहीं मिला. मानव सुथार, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए. गुरनूर बरार ने भी एक विकेट अपने नाम किया. स्पिनर्स का बोलबाला पहले दिन देखने को मिला. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में होने वाला है. वहां की पिच भी स्पिनर्स के लिए अनुकूल है. देखना होगा कि टीम इंडिया कितने स्पिनर्स के साथ मैच में उतरेगी.