---विज्ञापन---

IND vs SL: श्रीलंका के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान! बन सकते हैं सबसे बड़ा खतरा

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से गॉले में होने जा रहा है. अगर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को इस सीरीज में जीत हासिल करनी है तो उसे श्रीलंका के इन 5 खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के मुख्य बिंदु

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी।

यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

श्रीलंका के प्रमुख खिलाड़ी जिनसे भारत को सावधान रहना होगा

पथुम निसांका, प्रभात जयसूर्या, दिनेश चांडीमल, कमिंडु मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा श्रीलंका के पांच प्रमुख खिलाड़ी हैं।

India vs Sri Lanka Test (PIC Credit -AI)
---विज्ञापन---

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम हर हाल में दोनों टेस्ट मैच जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. हालांकि, टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को श्रीलंका के पांच खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा. ये खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से भारतीय टीम की बड़ा खतरा बन सकते हैं. तो चलिए जानते श्रीलंका के कौन से ऐसे 5 खिलाड़ी हैं जिनसे टीम इंडिया को बचकर रहना पड़ेगा.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ओपनर पथुम निसांका का है. निशंका टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद और निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. अगर वह शुरुआत में टिक गए तो श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. हालांकि, उनके फिटनेस और सीरीज में खेलने को लेकर अभी सवाल हैं. दूसरे नाम बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या का है, जो घरेलू पिचों पर बेहद खतरनाक साबित होते हैं और टेस्ट में अब तक 125 विकेट ले चुके हैं. भारतीय बल्लेबाजों को उनकी फिरकी से बचकर रहना होगा. तीसरे खिलाड़ी अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांडीमल हैं, जिनके पास भारत के खिलाफ खेलने का शानदार अनुभव है. चौथा नाम कमिंडु मेंडिस का है. टेस्ट में करीब 58 के औसत से रन बनाने वाले मेंडिस श्रीलंका के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और घरेलू परिस्थितियों में और भी खतरनाक हो जाते हैं. वहीं, पांचवें खिलाड़ी धनंजय डी सिल्वा हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में गुरनूर बरार बन सकते हैं भारत के ‘एक्स फैक्टर’, पूर्व श्रीलंकाई ऑलराउंडर का बड़ा बयान

First published on: Aug 11, 2026 07:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola