team india yashasvi jaiswal
विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ने नहीं किए ये 5 काम, तो टूट जाएगा WTC फाइनल का सपना

IND vs SL: टीम इंडिया के लिए श्रीलंका दौरा महत्वपूर्ण रहने वाला है. उन्हें WTC फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को कायम रखने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे. श्रीलंका को ढेर करने के लिए टीम इंडिया को 5 बड़े काम करने की जरूरत है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Things Team India Needs to Do: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत में सिर्फ 5 दिन का समय बचा है. दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट खेला जाएगा, वहीं 23 अगस्त को कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच होगा. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है. भारत को अगर फाइनल में आसानी से जगह बनानी है, तो अपने बचे हुए 9 में से 8 मैच जीतने होंगे. इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ गिल एंड कंपनी 2-0 से सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. हालांकि, भारत को अगर जीतना है, तो श्रीलंका दौरे पर कुछ चीजें जरूर करनी होंगी.

टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर करने होंगे ये 5 काम

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को अगर जीत दर्ज करनी है, तो यशस्वी जायसवाल का बल्ला चलना जरुरी है. अगर उन्होंने अच्छी शुरुआत दे दी, तो मिडिल ऑर्डर का काम आसान हो जाएगा. देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत से भी बहुत उम्मीदें रहने वाली हैं. पडिक्कल अच्छी फॉर्म में हैं, वहीं पंत बड़े मैच विनर हैं. उन्हें भी इस सीरीज में रन बनाने होंगे.

Advertisment

कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा के स्पिन अटैक को श्रीलंकाई परिस्थितियों का फायदा उठाकर विकेट झटकने होंगे. सिर्फ इन स्पिनर्स पर नहीं, बल्कि तेज गेंदबाजों पर भी शुरुआती ओवरों में विकेट दिलाने का दबाव होगा. अगर श्रीलंका को अच्छी शुरुआत मिल गई, तो उन्हें रोक पाना मुश्किल हो जाएगा. इसी वजह से तेज गेंदबाजों पर भी नजरें रहेंगी. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अगर यह सभी चीजें कर दी, तो सीरीज में उनकी जीत सुनिश्चित हो जाएगी.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ